BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

Wi-Fi सुविधा मेट्रो ट्रेन में भी मिलेगी

by bnnbharat.com
July 12, 2019
in समाचार
Wi-Fi सुविधा मेट्रो ट्रेन में भी मिलेगी
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के अंतर्गत चलने वाली मेट्रो ट्रेनों के तकरीबन 30 लाख से अधिक यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। आने वाले समय में दिल्ली मेट्रो के स्टेशनों के अलावा, चलती मेट्रो ट्रेन में भी यात्रियों को मुफ्त वाई-फाई (WI-FI) की सुविधा देने की योजना पर तेजी से काम हो रहा है।एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन व ब्लू लाइन के बाद यलो लाइन के मेट्रो स्टेशनों पर भी यात्रियों को निशुल्क वाईफाई की सुविधा मिलेगी। दिल्ली मेट्रो रेल निगम का कहना है कि दिसंबर तक येलो लाइन के सभी स्टेशनों पर यह सुविधा शुरू हो जाएगी। तब इस कॉरिडोर के स्टेशनों पर यात्री निशुल्क वाईफाई का इस्तेमाल कर सकेंगे। खास बात यह कि आने वाले समय में मेट्रो ट्रेन के अंदर भी यात्रियों को निशुल्क वाईफाई की सुविधा मिलेगी।

मेट्रो ट्रेन के अंदर वाईफाई की सुविधा सबसे पहले एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन से शुरू होगा। अब तक स्टेशनों पर ही वाईफाई की सुविधा उपलब्ध है। इस मेट्रो लाइन के सभी स्टेशनों पर यात्रियों के लिए वाईफाई की सुविधा पहले से उपलब्ध है। इसके बाद अगस्त 2017 में ब्लू लाइन के सभी स्टेशन भी वाईफाई से लैस हो गए थे। इस क्रम में यलो लाइन के स्टेशनों पर भी वाईफाई उपलब्ध कराने के लिए उपकरण लगाने का काम चल रहा है। यह काम दिसंबर तक पूरा हो जाएगा। साथ ही एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन की मेट्रो ट्रेनों के अंदर भी साल के अंत तक यह सुविधा मिलने लगेगी। यात्री जरूरत के मुताबिक उसका इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके बाद ब्लू लाइन मेट्रो में भी यह सुविधा की जाएगी।

डीएमआरसी के पब्लिक रिलेशन ऑफिसर अनुज दयाल ने बताया कि इस समय दिल्ली मेट्री की ब्लू लाइन और एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के स्टेशनों पर वाई-फाई सुविधाएं उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि येलो लाइन के स्टेशनों पर अभी इंस्टॉलेशन का काम चल रहा है और यह काम साल के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है। ऐसे में सबकुछ ठीक रहा तो अगले कुछ महीनों में दिल्ली मेट्रो के लाखों यात्रियों को यह सुविधा मिलनी भी शुरू हो जाएगी।

वहीं, बताया जा रहा है कि मेट्रो की एयरपोर्ट लाइन पर 2019 के अंत तक यानी दिसंबर महीने से ही चलती मेट्रो में वाई-वाई का इस्तेमाल करना भी संभव हो जाएगा। जानकारी के मुताबिक, एयरपोर्ट लाइन की चलती ट्रेन में वाई-फाई इस साल के अंत तक मिल जाएगा। वहीं येलो लाइन के सभी स्टेशन पर यह सविधा भी इसी साल मिलेगी।

गौरतलब है कि कई मेट्रो स्टेशन्स पर वाई-फाई की सुविधा 2016 में ही शुरू हो गई थी। हालांकि, तब यह सुविधा सिर्फ एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर उपलब्ध थी। अब इस दिशा में नई योजना के साथ डीएमआरसी 2019 के अंत तक दिल्ली एयरपोर्ट लाइन के इस कॉरिडोर पर ट्रेन के अंदर भी वाई-फाई की सुविधा देने की योजना बना रहा है।

जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक, इंटरनेट इस्तेमाल करने की लिमिट खत्म हो जाएगी।डीएमआरसी के अधिकारियों की मानें तो वाई-फाई सुविधा में डाउनलोड या सर्फिंग की कोई सीमा (Limit) नहीं होगी। बताया जा रहा है कि हर मेट्रो ट्रेन में 300 एमबीपीएस तक स्पीड दी जाएगी, लेकिन डाउनलोडिंग स्पीड नेटवर्क लोड के हिसाब से तय होगी।

डीएमआरसी के एक अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में मेट्रो की दो लाइनों को छोड़कर सभी में फ्री-वाई-फाई की सुविधा होगी। वहीं, मजेंटा और पिंक पर फ्री वाई-फाई की सुविधा नहीं होगी, बाकी सभी लाइन्स पर यात्रियों को यह सुविधा मिलेगी।

गौरतलब है कि यात्रियों को फिलहाल ब्लू लाइन मेट्रो के 50 स्टेशन पर फ्री वाई-फाई की सुविधा मिल रही है। एक्सप्रेस लाइन के बाद 2017 में ब्लू लाइन (द्वारका-नोएडा सिटी सेंटर/वैशाली) के 50 स्टेशन्स पर वाई-फाई की सुविधा दी गई थी।

दिल्ली मेट्रो सेवा सार्वजनिक परिवहन के लिहाज से दिल्ली-एनसीआर के लाखों लोगों के लिए उनकी लाइफलाइन बन गई है।

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अनुच्छेद 370 को चुनौती देने वाली जनहित याचिका की सुनवाई

Next Post

SBI ग्राहक ध्यान दें!

Next Post
SBI ग्राहक ध्यान दें!

SBI ग्राहक ध्यान दें!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d