रांची: सुबे के सबसे बड़े अस्पताल में लगातार विधि व्यवस्था सहित कई विवाद देखने को मिलते हैं. साथ ही साथ हाल के दिनों में रिम्स से कैदियों के भागने की घटनाएं भी हो चुकी है.
इन्हीं सब मामलों को लेकर रांची एसएसपी अनीश गुप्ता ने रिम्स का औचक निरीक्षण किया और आदेश दिया है कि अब इंस्पेक्टर लेवल के अधिकारी इसकी देखरेख करेंगे.
रांची स्थित रिम्स से आए दिन इलाजरत कैदियों की भागने की घटना सामने आती है इसलिए कैदी वार्ड सुरक्षा हेतु निम्न नियुक्तियां की गई हैं. प्रत्येक दिन 3 शिफ्टों में कार्य होगा प्रातः सुबह 6:00 से 2:00 का शिफ्ट होगा, दोपहर 2:00 से 10 और रात 10:00 से 6:00 का होगा .
चौकी में स्टेशन डायरी भी मेंटेन होगा जिसमें प्रतिदिन आने जाने वाले कैदी की सूचना होगी. रिम्स पुलिस चौकी में कंप्यूटर सेट होगा साथ ही साथ प्रिंटर स्कैनर की व्यवस्था होगी.
रिम्स कैदी वार्ड एवं चौकी का निरीक्षण थाना प्रभारी बरियातू प्रतिदिन करेंगे.

