रांची: झारखंड सरकार ने 1987 बैच के आईपीएस नीरज सिन्हा ने डीजीपी का पदभार ग्रहण कर लिया है. इससे पहले नीरज सिन्हा
झारखंड सशस्त्र पुलिस (जैप) के महानिदेशक पद पर कार्यरत नीरज सिन्हा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) डीजी के भी अतिरिक्त प्रभार में थे. इससे पहले विगत 16 मार्च 2020 से झारखंड में डीजीपी का पद प्रभार में चल रहा था, आईपीएस एमवी राव तब से प्रभारी डीजीपी की जिम्मेवारी निभा रहे थे. 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी नीरज सिन्हा की पहचान एक कड़क पुलिस अधिकारी के रूप में होती है और नक्सलियों तथा अपराधियों के खिलाफ अचूक रणनीति बनाने के रूप में होती है.. वहीं एक्स डीजीपी एमवी राव ने कहा कि जो जिम्मेवारी सौंपी गई थी, उसे अपने सहयोगियों के साथ पूरा करने का प्रयास किया गया. आगे भी बेहतर करने का समय है. झारखंड पुलिस बेहतर कर रही है. जो कानून के हित में ठीक समझा वह किया. मुझे कोई मलाल नहीं है. .
