BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भारत को अंतरराष्‍ट्रीय प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करेगी नई शिक्षा नीति: शिक्षा मंत्री

by bnnbharat.com
August 24, 2020
in Uncategorized
एचआरडी मंत्रालय ने नीट और जेईई परीक्षा को लेकर बनाई समिति
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि नई शिक्षा नीति बहुत बृहद और विशाल है व भारत जैसे विशाल देश के हर हिस्से का विचार और विमर्श इसमें समाहित हैं. निशंक ने कहा कि इस शिक्षा नीति में देश के गांव के प्रधान से देश के प्रधानमंत्री तक सभी लोगों का प्रतिनिधित्व शामिल है. इसमें करोड़ों लोगों को शामिल किया गया है.

निशंक ने कहा, ”अब से पहले विश्व में इतना बड़ा कोई विमर्श आज तक देखने को नहीं मिला है. यही व्यापकता इसको इतना प्रभावशाली बनाती है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत और 2025 तक भारत को 5 खरब डॉलर की विशाल अर्थव्यवस्था के सपने को पूरा करने का सामर्थ्य इस नई शिक्षा नीति में है.

भारत की संस्कृति बहुत बहुआयामी और महान है- निशंक

शिक्षा मंत्री के मुताबिक प्रारम्भिक स्तर से ही छात्रों को बहुआयामी बनाने और साक्षरता के साथ हर प्रकार से बच्चों का विकास हो इस पर शिक्षा मंत्रालय जोर देगा और रटकर सीखने के बजाय रचनात्मक तरीके से सीखने पर जोर दिया जाएगा. शिक्षा मंत्री ने कहा, ”भारत की संस्कृति बहुत बहुआयामी और महान है और देश के नागरिक होने के नाते हमें इसे आगे बढ़ाना है.”

नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लेकर स्टूडेंट्स, टीचर्स और पैरेंट्स के मन में कोई भी प्रश्न उठ रहा हो तो उनके सभी सवालों का जवाब देने के लिए पोखरियाल खुद एक सितंबर को अपने ट्विटर पर लाइव संवाद करेंगे, जिससे की किसी के मन में किसी भी प्रकार का कोई भ्रम न रह जाए.

मंत्री ने बताया कि यह शिक्षा नीति विश्व के सबसे बड़े नवाचार परामर्श के पश्चात आयी है, जिसका मुख्य लक्ष्य भारत को ज्ञान आधारित महाशक्ति बनना है. निशंक ने कहा, “यह नीति पहली बार पूर्णत: भारतीय नीति है जो नवाचार युक्त गुणवत्तापरक प्रोद्योगिकीयुक्त होने के साथ भारतीय मूल्यों पर आधारित है. साथ ही यह नीति युवा भारत को अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने हेतु कृतसंकल्पित है.”

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

क्रिसंस ने ऐप आधारित स्मार्ट होम थिएटर और साउंडबार पेश किए

Next Post

अद्वितीय है भारतीय संविधान, समाज के प्रत्येक वर्ग का रखता है ध्यान

Next Post
अद्वितीय है भारतीय संविधान, समाज के प्रत्येक वर्ग का रखता है ध्यान

अद्वितीय है भारतीय संविधान, समाज के प्रत्येक वर्ग का रखता है ध्यान

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d