BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

DGP गुप्तेश्वर पांडेय का नया अवतार, दुध दुहते सोशल मीडिया में हुए वायरल

by bnnbharat.com
May 10, 2020
in समाचार
DGP गुप्तेश्वर पांडेय का नया अवतार, दुध दुहते सोशल मीडिया में हुए वायरल

DGP गुप्तेश्वर पांडेय का नया अवतार, दुध दुहते सोशल मीडिया में हुए वायरल

Share on FacebookShare on Twitter

बिहार: डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय अपने अनोखे अंदाज की पुलिसिंग से हमेशा चर्चा में रहते हैं. वे कभी अचानक राजधानी स्थित पुलिस मुख्यालय से सैकड़ों किलोमीटर दूर किसी जिले के थाने में अवतरित हो जाते हैं.

वहां पुलिस के काम-काज का पूरा ब्योरा लेते हैं थोड़ी क्लास लेते हैं फिर उनके साथ फोटो भी खिंचाते हैं तो कभी अभिभावक के अंदाज में पुलिस जवानों से बात करते नजर आते हैं तो कभी भोजपुरिया अंदाज में लोगों से कोरोना से लड़ाई की अपील करते दिखते हैं. अब डीजीपी का एक नया अंदाज सामने आया है.

डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय बिल्कुल नये अवतार में सोशल मीडिया में अवतरित हुए हैं. उन्होनें फेसबुक पर एक फोटो पोस्ट की है जो कुछ ही मिनटों के अंदर तेजी से वायरल हो रही है. डीजीपी ने खुद ही ये फोटो पोस्ट की है जिसमें वे गाय दुहते नजर आ रहे हैं.

जी हां बिल्कुल नये अवतार में डीजीपी दिख रहे हैं. सर पर मुरेठा बांध बाल्टी रख वे दुध दुहने में व्यस्त नजर आ रहे हैं. इस दौरान सदा की तरह उनके चेहरे पर नजर आने वाली मीठी-मीठी मुस्कान दिख रही है. डीजीपी गाय का दूध दुह कर खासे प्रसन्न दिख रहे हैं.

अभी कुछ दिन पहले की बात करें तो डीजीपी का भोजपुरिया अंदाज सोशल मीडिया में सामने आया था, जिसमें वे खांटी भोजपुरी भाषा में लोगों से अपील करते दिख रहे थे. वे लोगों से कोरोना से बचाव की अपील करते हुए घर से बाहर नहीं निकलने का बात बिल्कुल ही सहज भोजपुरी में लोगों को बता रहे थे. डीजीपी का ये वीडियो खूब वायरल हुआ था.

DGP बोले – “सटल त गइला बेटा”

पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय का भोजपुरी पट्टी के इलाकों से खास लगाव रहा है. दरअसल वह शाहाबाद के इलाके से ही आते हैं. लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करने और सरकार के साथ सहयोग करने के लिए डीजीपी ने भोजपुरी में भी एक वीडियो जारी किया था.

इस वीडियो में डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि “नमस्कार, हम गुप्तेश्वर पांडेय, रउआ सब के सेवक, रउआ सब के भाई, रउआ सब के बेटा…बिहार के बचावे के बा, बाउंस बैक बिहार भाई लोगों शुरू कइले बा.. सबके बहुत-बहुत धन्यवाद ! कोरोना कउनो मामूली बीमारी नइखे, ई छुअला प ना, जइसे एगो कहावत बा कि ”सटल त गइला बेटा” लेकिन सटहूं के जरूरत नइखे, एक मीटर पहले से ही ध लेता. मुंह पर मास्क लगा के रखीं.”

“बाल-बच्चा, कनिया, दुल्हन साथे घर में रहीं”

डीजीपी ने आगे कहा कि “बाहर त निकले के नइखे, बहुत जरूरत बा त मुंह प मास्क लगा के और परमिशन ले के निकलीं. साबुन से हाथ धोवत रहीं. घर में रहीं. बाल-बच्चा, अपन कनिया, अपन दुल्हन साथे, सब केहू घर में आनंद करीं. छटपटाये के नइखे, अकबकाये के नइखे. समय ई 15 दिन-20 दिन कट जाई. ठीक से हमनी के बिहार के बचा लेम जा. पुलिस और डॉक्टर से कतहूं झंझट मत करम जा. समाज के हर कहूं से निहोरा बा कि बिहार के बचावे में हमर सहयोग करीं जा. धन्यवाद .”

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

DM और DGP बनकर कर रहा था जालसाजी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Next Post

मनरेगा अर्थव्यवस्था व श्रमिकों के लिए फिर वरदान साबित हुआ: आलोक दूबे

Next Post
मनरेगा अर्थव्यवस्था व श्रमिकों के लिए फिर वरदान साबित हुआ: आलोक दूबे

मनरेगा अर्थव्यवस्था व श्रमिकों के लिए फिर वरदान साबित हुआ: आलोक दूबे

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d