रांची : झारखंड सरकार द्वारा कल के मंत्रिपरिषद की बैठक में नये प्रतीक चिन्ह्न को स्वीकृति देने के निर्णय का झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने स्वागत किया है, जो 15 अगस्त 2020 को जारी किया जाएगा.
कमलेश ने कहा है कि नये वृताकार प्रतीक चिन्ह्न में झारखंड के प्राकृतिक सौंदर्य, वन संपदा, हरियाली, झारखंड की समृद्धि, सांस्कृतिक विरासत को राजकीय पशु हाथी, राजकीय फूल पलाश एवं सौरा चित्रकारी के माध्यम से दर्शाया गया है. साथ ही अशोक स्तंभ राज्य की संप्रभूता शक्ति के साथ देश के विकास में झारखंड की भागीदारी को प्रदर्शित करता है, जो बहुत ही सार्थक एवं प्रासांगिक है.

