रांची: राज्य के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई सुचारू रूप से चलती रहे इसे लेकर शिक्षा विभाग मुस्तैद है. कोविड गाइडलाइन के साथ सरकारी स्कूलों में 10वीं और 12वीं की कक्षाओं की अनुमति दे दी गयी है. इसके साथ ही शिक्षा विभाग ने स्कूलों में शिक्षकों की कमी को देखते हुए शिक्षकों की छुट्टी को लेकर निर्देश जारी किया है. ऐसा निर्देश बच्चों की पढ़ाई पूरा करने को लेकर की गयी है.
क्या है निर्देश–
वहीं शिक्षा विभाग के निर्देश के अनुसार, स्कूलों में एक दिन में एक से अधिक शिक्षकों को आकस्मिक अवकाश नहीं दिया जायेगा. बता दें कि शिक्षा विभाग ने जिलों से शिक्षकों के अवकाश संबंधी जानकारी मांगी गयी थी.
जानकारी के अनुसार, लॉकडाउन खत्म होने के बाद स्कूलों के खुलने पर शिक्षकों ने कब-कब अवकाश लिया है, इसकी जानकारी मांगी गयी थी. जिलों की ओर से भेजे गये डाटा से पता चला है कि शिक्षकों ने आकस्मिक अवकाश के नाम पर छुट्टियां ले रखी हैं. ऐसे में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है. इसके बाद छुट्टी से संबंधित निर्देश जारी किया गया है.

