संवाददाता
रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड में जनता दल यूनाइटेड ने अपना चुनावी निशान शुक्रवार को जारी कर दिया है. झारखंड में जनता दल यूनाइटेड का चुनाव चिन्ह ट्रैक्टर चलाता हुआ किसान छाप हो गया है.
इसकी सूचना जदयू प्रदेश अध्यक्ष सालखन मुर्मू ने दी. उन्होंने कहा कि चुनाव चिन्ह के जारी करने के बाद अब जदयू चुनावी मैदान में पूरे दम-खम के साथ जाएगी. बिहार की तर्ज पर शराबबंदी, 24 घन्टे बिजली आदि वादों के साथ जनता से आगामी विधानसभा चुनाव में वोट मांगेगी.

