लखीसराय: लखीसराय जिला पदाधिकारी संजय कुमार सिंह और जिला पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के संयुक्त आदेशानुसार अब लखीसराय जिले की सभी दुकानें 11:00 बजे से 2:00 बजे तक खुलेंगे.
लिखित आदेश में जिले की सभी दुकानें जैसे कि राशन की दुकान,खाध से संबंधित ,फल,सब्जियां,मांस मछली,कृषि संबंधित,कीटनाशक,विनिर्माण संबंधित दुकाने सहित सभी आवश्यक वस्तु की दुकाने सुबह 6 बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक खोली जा सकती है.
मिल्क पार्लर सुबह 6 से 11और फिर शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक खोले जाने के निर्देश दिए गए हैं सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि सभी दुकानदार, अपना अपना कोविड19 जांच दिनांक 9/8/2020 तक आवश्यक रूप से करवा ले और जांच रिपोर्ट को दुकान पर चिपका का काम अवश्य करें
सभी दुकानदारों के लिए कोविड 19 जांच करवाना जरूरी है, निरीक्षण के दौरान यदि दुकान पर कोविड 19 निगेटिव सर्टिफिकेट नहीं पाये जाने पर ऐसे दुकानदारों की दुकानें को सील कर दिया जाएगा. जिन दुकानदारों की कोविड 19 पॉजीटीव रिपोर्ट आएगी वो दुकान नहीं खोल सकेंगे.

