BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मोदी सरकार का नया रिकॉर्ड, एक सप्‍ताह में हुआ 534 किलोमीटर राष्‍ट्रीय राजमार्ग का निर्माण

by bnnbharat.com
January 18, 2021
in समाचार
लॉकडाउन होगा भारत या नहीं इसपर आज रात 8 बजे पीएम करेंगे ऐलान
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्‍ली: सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने देश को बड़ी खुशखबरी दी है. मंत्रालय ने बताया कि आठ जनवरी से शुरू हुए सप्ताह में रिकॉर्ड 534 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण किया गया. सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि उसने पिछले आठ जनवरी से शुरू हुए सप्ताह में 534 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण कर एक रिकॉर्ड कायम किया है.

बयान में कहा गया है कि मंत्रालय ने अप्रैल 2020 से लेकर 15 जनवरी 2021 की अवधि में कुल 8,169 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण किया. इस लिहाज से प्रतिदिन 28.16 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया गया. वहीं पिछले साल इसी अवधि में 7,573 किलोमीटर सड़कों का निर्माण किया गया. तब प्रतिदिन 26.11 किलोमीटर सड़क निर्माण हुआ था.

मंत्रालय को उम्मीद है कि निर्माण की इस गति के साथ वह 31 मार्च 2021 तक 11 हजार किलोमीटर सड़क निर्माण के लक्ष्य को पार कर लेगा. सड़क परिवहन मंत्रालय ने कहा कि अप्रैल 2020 से 15 जनवरी 2021 की अवधि में उसने 7,597 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का ठेका दिया, जबकि 2019- 20 में इसी अवधि में 3,474 किलोमीटर सड़क परियोजनाओं का ठेका दिया गया था. इस प्रकार परियोजनाओं के निर्माण का ठेका देने की गति भी इस साल दोगुने से अधिक हो गई.

मंत्रालय के मुताबिक वित्त वर्ष 2019- 20 में कुल मिलाकर 8,948 किलोमीटर सड़क परियोजनाओं के निर्माण का ठेका दिया गया, जबकि 10,237 किलोमीटर सड़कों का निर्माण किया गया. बयान में कहा गया है कि चालू वित्त वर्ष के शुरुआती दो माह में कोरोना वायरस महामारी के कारण राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लागू होने के बावजूद सड़क निर्माण के क्षेत्र में उल्लेखनीय गति हासिल की गई है.

मंत्रालय ने सड़क निर्माण में तेजी लाने के लिए कई कदम उठाए हैं. मंत्रालय ने कहा कि चालू वित्‍त वर्ष के शेष बचे माह में निर्माण की गति को और तेज किया जाएगा, जो निर्माण गतिविधियों के लिए आवश्‍यक भी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

खेत में मिला युवती का शव, जांच में जुटी पुलिस

Next Post

वेब सीरीज तांडव पर छिड़ी विवाद, सरकार ने मांगा जवाब

Next Post
वेब सीरीज तांडव पर छिड़ी विवाद, सरकार ने मांगा जवाब

वेब सीरीज तांडव पर छिड़ी विवाद, सरकार ने मांगा जवाब

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d