BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नए वर्ष में लिखेंगे विकास की नई गाथा: सत्यानंद भोक्ता

by bnnbharat.com
January 5, 2020
in समाचार
नए वर्ष में लिखेंगे विकास की नई गाथा: सत्यानंद भोक्ता

नए वर्ष में लिखेंगे विकास की नई गाथा: सत्यानंद भोक्ता

Share on FacebookShare on Twitter

सूर्यकांत कमल,

चतरा: स्थानीय राजद विधायक और हेमंत सोरेन काबिना के मंत्री सत्यानंद भोक्ता का रविवार को कान्हाचट्टी में भव्य स्वागत हुआ. मंत्री के अभिनंदन के लिए प्रखंड के हजारों लोग ऊंटा मोड़ के समीप पहुंचे थे. मंत्री अपने काफिला के साथ ऊंटा मोड़ पहुंचे.

वहां बीएमपी स्कूल में सभा को संबोधित करने के बाद कान्हाचट्टी रवाना हुए. जहां खुली जीप पर लोगों के अभिनंदन के लिए निकल पड़े. जीप पर उनके साथ प्रखंड के महागठबंधन के नेता शामिल थे.

इस बीच मंत्री का जगह-जगह पर अभिनंदन किया गया. महागठबंधन के घटक दल राजद, कांग्रेस व जेएमएम के कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजे के साथ उनका माल्यार्पण किया.

इस दौरान कार्यकर्ता डीजे के धुन पर जमकर थिरकते रहे. कार्यकर्ता जमकर आतिशबाजी भी करते रहे. जगह-जगह पर टोली के रूप में एकत्रित ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीका से उनका स्वागत किया.

पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ गांव के लोग मंत्री के स्वागत के लिए आए थे. कान्हाचट्टी के बाद मंत्री का राजपुर में भव्य स्वागत हुआ. राजपुर पहुंचने पर मंत्री ने लोगों का अभिवादन कर सभा को संबोधित किया.

इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस आशा और उम्मीद के साथ लोगों ने सत्ता के विरुद्ध समर्थन देकर कच्चा जैसे छोटे से गांव से सरकार तक पहुंचाया है. मैं उन उम्मीदों पर बिल्कुल खरा उतरूंगा. मैं मंत्री नहीं बल्कि गांव और समाज का बेटा बनकर काम करूंगा.

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यह वर्ष विकास और उन्नति का वर्ष है. ऐसे में पुरानी बातों को भूलकर विकास की गाथा लिखनी है.

उन्होंने कहा कि अब लोगों को चंद रुपये के रोजगार के लिए घर परिवार छोड़कर दूसरे राज्यों और देशों का पलायन नहीं करना पड़ेगा. क्यूंकि यहां के लोगों को जिले में संचालित कोल परियोजनाओं में रोजगार से जोड़ा जाएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पशुओं का टीकाकरण, पशुपालकों को दी गई विशेष जानकारी

Next Post

आग में झुलसी बुजुर्ग महिला, उपचार के दौरान हुई मौत

Next Post
आग में झुलसी बुजुर्ग महिला, उपचार के दौरान हुई मौत

आग में झुलसी बुजुर्ग महिला, उपचार के दौरान हुई मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d