BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर रांची में नई ट्रैफिक व्यवस्था

by bnnbharat.com
January 25, 2020
in समाचार
गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर रांची में नई ट्रैफिक व्यवस्था

गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर रांची में नई ट्रैफिक व्यवस्था

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर रांची में रविवार को नई ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गई है. यह समारोह सुबह 9 बजे से मोरहाबादी मैदान में शुरू होगा. राज्यपाल झंडा फहराएगी. इसके मद्देनजर यह व्यवस्‍था लागू की गई है.

रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक के अनुसार, राज्यपाल राजभवन मोड़ से रणधीर वर्मा चौक, एटीआई मोड़, सिद्धू-कान्हू पार्क, रांची कॉलेज, राजकीय अतिथिशाला होते हुए वीवीआईपी प्रवेश द्वार से मुख्य मंच तक आएगी.

बड़े वाहनों की नो इंट्री-

इस अवसर पर रांची शहरी क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था के लिए कई प्रावधान किये गये हैं. इसके अनुसार बड़े वाहनों का नो-इंटी प्रातः 6 बजे से रात 10 बजे तक रहेगा. रांची शहर की ओर आने वाले बड़े वाहन नीचे दिये स्थानों तक ही आ सकेंगे.

  • कांके से रांची भाया बोड़ेया – बोड़ेया
  • चाईबासा-खूंटी से रांची – बिरसा चौक
  • गुमला सिमडेगा से रांची (भाया अरगोड़ा) – कटहल मोड़
  • पलामू-लोहरदगा से रांची – पंडरा
  • गुमला-सिमडेगा से रांची – आईटीआई बस पड़ाव
  • जमशेदपुर से रांची (बस को छोड़कर सभी भारी वाहन)- दुर्गा सोरेन चौक, नामकुम
  • जमशेदपुर से रांची भाया सदाबहार चौक – कुसई/घाघरा
  • कांके पतरातू से रांची (भाया आईआईसीएम) – चांदनी चौक
  • बूटी मोड़ से रांची भाया बरियातु – बूटी मोड़
  • कोकर मोड़ से लालपुर – कोकर

इसका भी रखें ख्याल-

बड़े वाहनों का बूटी मोड़ से बरियातू होते हुए तथा अन्य उपरोक्त मार्गों से नगर क्षेत्र में प्रवेश वर्जित रहेगा.
बूटी मोड़ से बरियातू मार्ग में छोटे वाहन करम टोली चौक से जेल चौक की ओर परिचालन कर सकेंगे.

करम टोली चौक से उपायुक्त आवास की ओर सफेद, पीला एवं नारंगी पास युक्त तथा गणतंत्र दिवस समारोह में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों द्वारा प्रयोग में लाये जाने वाले वाहनों को छोड़ कर अन्य सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन बन्द रहेगा.

टैगोर हिल के तरफ से आने वाले छोटे वाहनों का परिचालन करम टोली चौक से जेल चौक एवं बरियातू रोड होकर बूटी मोड़ किया जा सकेगा. इसी प्रकार जेल चौक करम टोली होते हुए छोटे वाहन बरियातु होते हुए बरियातु रोड होकर बूटी मोड़ जा सकेंगे.

कांके की ओर से आने वाले भारी वाहनों का परिचालन नगर क्षेत्र की ओर बन्द रहेगा. वैसे भारी वाहन चांदनी चौक तक ही रहेंगे. छोटे वाहन राम मन्दिर मोड़ से सीधे हॅाट लिप्स चौक, न्यू मार्केट चौक होकर गन्तव्य स्थल की ओर जा सकेंगे.

पंडरा/पिस्का मोड़ से नगर क्षेत्र की ओर भारी वाहनों का परिचालन बन्द रहेगा. छोटे वाहन उक्त मार्ग से आ सकेंगे. रातू रोड चौक/न्यू मार्केट चौक से कांके की तरफ या किशोरी यादव चौक की ओर जा सकेंगे.

हॉट लिप्स चौक से एटीआई मोड़ की ओर सामान्य वाहनों का परिचालन बन्द रहेगा केवल पास युक्त वाहन ही जा सकेंगे.

राम मन्दिर मोड़ (कांके) एवं एटीआई मोड़ से मोरहाबादी मैदान के ओर पास युक्त वाहनों को छोड़कर सामान्य वाहनों का परिचालन बन्द रहेगा.

मेन रोड की ओर से आने वाले पास युक्त छोटे वाहन रेडियम चौक से रेडियम रोड होते हुए उपायुक्त आवास मोड़ से मोरहाबादी मैदान में प्रवेश करेंगे. बाकी सभी वाहन जिन्हें मोरहाबादी जाना हो, वे जेल चौक, करम टोली, राम मन्दिर होते हुए मोरहाबादी मैदान जायेंगे.

मेन रोड से आने वाले अन्य छोटे वाहन रेडियम चौक से जेल चौक, करम टोली चौक, दुर्गा मन्दिर मोड़ होकर मोरहाबादी जा सकेंगे.

करम टोली होते हुए एसएसपी आवास रणधीर वर्मा चौक की ओर पास युक्त वाहन के अलावे सामान्य वाहन नहीं आ सकेंगे.

पास युक्त केन्द्र/राज्य सरकार के पदाधिकारी जो कांके रोड़, रातु रोड़ या हरमू रोड से आते हों, जिन्हें मोरहाबादी जाना हो वे हॉट लिप्स चौक, एटीआई, रणधीर वर्मा चौक, एसएसपी आवास, उपायुक्त आवास मोड़ से पश्चिम राजकीय अतिथिशाला होकर पार्किंग स्थल पर जा सकते हैं. सामान्य छोटे वाहन न्यू मार्केट, किशोरी यादव चौक, डॉ जाकिर हुसैन पार्क, रेडियम चौक, जेल चौक, करम टोली चौक, दुर्गा मन्दिर होते हुए मोरहाबादी जा सकेंगे.

गाड़ियों की पार्किंग की व्यवस्था-

रेडक्रॉस मोड़ से दादा दादी पार्क तक सड़क पर कोई पार्किंग नहीं होगी एवं सड़क के उक्त भाग में सभी प्रकार की गाड़ियों का प्रवेश एवं उनकी पार्किंग वर्जित रहेगा.

सफेद रंग के पास युक्त वाहन मुख्य मंच के पीछे बने पार्किंग स्थल पर पार्क किये जायेंगे.

नारंगी रंग के पास वाले वाहन पश्चिमी गैलेरी के बगल (पश्चिम) में पार्क किये जायेंगे.

हरा रंग के पास युक्त वाहन मोरहाबादी मैदान के पूरब हॉकी एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम के उत्तर गांधी मूर्ति के सामने स्थित आर्मी ग्राउण्ड से सटे स्थल पर पार्क किये जायेंगे.

हरा रंग के पास युक्त वाहन मोरहाबादी मैदान के पूर्वी भाग अर्थात गांधी मूर्ति के सामने (आर्मी ग्राउण्ड) से सटे स्थल पर पार्क किये जायेंगे.

सामान्य नागरिकों की गाड़ियां आदिवासी शोध संस्थान के सामने स्थित फुटबॉल ग्राउण्ड में पार्क की जायेगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय भागवत गीता पाठ का शुभारंभ

Next Post

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के बैनर तले कार्यक्रम का आयोजन

Next Post
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के बैनर तले कार्यक्रम का आयोजन

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के बैनर तले कार्यक्रम का आयोजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d