BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

खूंटी में दुर्गापूजा को लेकर नई यातायात व्यवस्था लागू

by bnnbharat.com
October 6, 2019
in Uncategorized
खूंटी में दुर्गापूजा को लेकर नई यातायात व्यवस्था लागू

New traffic system implemented on Durgapuja in Peg

Share on FacebookShare on Twitter

खूंटी: खूंटी में दुर्गापूजा को लेकर 6, 7 और 8 अक्टूबर के लिए अनुमंडल पदाधिकारी प्रणव कुमार पॉल ने यातायात व्यवस्था जारी कर दी है. रविवार को 11:00 बजे शाम तक, 7 अक्टूबर सोमवार को 8:00 बजे सुबह से रात 1:00 बजे तक, मंगलवार 8 अक्टूबर सुबह 8:00 से 6:00 शाम तक परिवर्तित यातायात व्यवस्था लागू रहेगी. दुर्गा पूजा में यातायात व्यवस्था को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी प्रणव कुमार पॉल ने आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं.

रांची से सिमडेगा, रांची से चाईबासा तथा तमाड़ की ओर से आने वाली भारी वाहनों के परिचालन के लिए मार्ग में बदलाव किया गया है. रांची से चाईबासा की ओर आने वाले भारी वाहन बिरहू मोड़ से नॉलेज सिटी होते हुए कुंजला मोड़, कुंजला मोड़ से दुलवा टोंगरी होते हुए इट्ठे के पास चाईबासा रोड में निकलेंगे.

सिमडेगा की ओर आने वाले भारी वाहन बिरहु मोड़ से नॉलेज सिटी होते हुए कुंजला मोड़, तोरपा रोड होते हुए सिमडेगा पथ पर निकलेंगे. वहीं तमाड़ की ओर से आने वाले भारी वाहन इट्ठे होते हुए कुंजला मोड़ से तोरपा की तरफ जाएंगे.

दो पहिया, ऑटो और चार पहिया वाहन पार्किंग व्यवस्था

  • तोरपा की तरफ से आने वाले चार पहिया और दोपहिया वाहनों को लोयला स्कूल के पीछे बिशप मैदान में पार्किंग दिया जाएगा.
  • मुरहू तथा तमाड़ की तरफ से आने वाली चार पहिया और दोपहिया वाहनों को एसएस प्लस टू स्कूल में पार्किंग दिया जाएगा.
  • रांची एवं बेलाहाथी रोड की तरफ से आने वाले वाहनों को साव तालाब के पास पार्किंग देने की व्यवस्था होगी.
  • मरांगहादा की ओर से आने वाले दोपहिया और चार पहिया वाहनों के लिए डीएवी स्कूल के पीछे आश्रम मैदान में पार्किंग की व्यवस्था की गई है.
  • कर्रा रोड से आने वाले वाहनों को पुराना पुलिस केंद्र मोड़ के समीप बगीचा में पार्किंग की सुविधा बनाई गई है.

साइकिल के लिए पार्किंग स्थल पर पार्किंग कराए जाने का शुल्क साइकिल के लिए ₹5, दो पहिया वाहन के लिए ₹10 और ऑटो समेत चार पहिया वाहनों के लिए ₹15 निर्धारित किया गया है. अनुमंडल पदाधिकारी प्रणव कुमार पॉल ने नगर पंचायत को सभी निर्धारित स्थलों पर बैरिकेडिंग लगाने का निर्देश दिया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

एम्बुलेंस का ईंधन खत्म होने से गर्भवती ने बीच रास्ते में ही तोड़ा दम

Next Post

बेपटरी हुई ट्रेन, किसी हताहत की सूचना नहीं

Next Post
बेपटरी हुई ट्रेन, किसी हताहत की सूचना नहीं

बेपटरी हुई ट्रेन, किसी हताहत की सूचना नहीं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d