रांची: आज का दिन खास कर झारखण्ड वासियों के लिए बहुत ही यादगार रहने वाला है.आज जैसे वर्षों की मांगी दुआ क़ुबूल हो गई हो .आज मुख्यमंत्री रघुवर दास और रेल राज्य मंत्री सुरेश रांची स्टेशन परअंगड़ी हटिया-संकी पैसेंजर और रांची-टाटानगर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. सिर्फ इतना ही नहीं, साथ ही बरकाकाना- रांची परियोजना के अंतर्गत 31 किमी लम्बी टाटीसिल्वे- सांकी नई रेल लाइन का उद्घाटन भी करेंगे.जो देशवासियों के लिए बहुत बड़ा तोहफ़ा साबित होगा.
Also Read This: कोयंबटूर में एनआईए ने 5 स्थानों पर की छापेमारी
हटिया-संकी-हटिया के बीच दो जोड़ी ट्रेन चलेगी, पर 30 अगस्त को सिर्फ हटिया से संकी के बीच चलेगी. हटिया से यह ट्रेन सुबह 5.40 बजे और शाम 5.10 बजे खुलेगी, जबकि संकी से सुबह 7.55 बजे और रात 9.05 बजे खुलेगी. वहीं, रांची-टाटा इंटरसिटी आज सिर्फ रांची से खुलेगी. टाटा से नहीं चलेगी, जबकि हर दिन अपनी निर्धारित समय पर चलेगी.
इससे यह होगा फायदा
58663 / 58664 एवं 58665 / 58666 हटिया-सांकी पैसेंजर व 18113/ 18 114 टाटानगर- रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस रेल का परिचालन होने से रांची क्षेत्र में बेहतर ट्रेन संपर्क स्थापित होगा. यह ट्रेन जमशेदपुर को रांची शहर से जोड़ेगी, जो क्षेत्र के आर्थिक विकास को बढ़ावा देने में सहायक होगी. और यात्रा के मद्देनज़र सुविधाजनक भी होगी

