रांची:- ओरमांझी युवती हत्याकांड मामले में फिर एक नया मोड़ आ गया ओरमांझी में युवती हत्याकांड मामले में जिस मा ने सिर कटी लाश को देखकर कहा था कि वह मेरी बेटी की लाश हो सकती है इसके लिए मैं डीएनए टेस्ट कराने को भी तैयार हूं . लेकिन उसकी बेटी घर लौट आई है.
बताते चलें कि चेशायर होम रोड निवासी एक महिला ने अपनी पुत्री की गुमशुदगी की रिपोर्ट लगभग छह माह पहले दर्ज करायी थी. कल उस महिला ने रिम्स में युवती की सिरकटी लाश देखने के बाद कहा था कि यह शव उसकी लापता बेटी का ही लग रहा है. उसने रिम्स में युवती की डेड बॉडी देखने के बाद कहा था उसकी बेटी के पांव में भी तिल के इसी तरह के निशान हैं.
इधर, युवती का कटा सिर बरामद करने के लिए दर्जनों पुलिसकर्मी आज चौथे दिन भी खोजबीन करते रहे.

