BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

एक करोड़ से अधिक लागत से बनेगी हजीरा पर नवीन सब्जी मंडी: मंत्री तोमर

by bnnbharat.com
July 13, 2020
in समाचार
एक करोड़ से अधिक लागत से बनेगी हजीरा पर नवीन सब्जी मंडी: मंत्री तोमर
Share on FacebookShare on Twitter

ग्वालियर: मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने हजीरा इंटक मैदान में 29400 स्क्वेर फिट क्षेत्रफल में एक करोड 30 लाख रूपए की लागत से बनने वाली नवीन सब्जी मंडी के निर्माण कार्य का भूमि पूजन करते हुए कहा कि मंच बदला है उदेश्य नहीं.

उद्देश्य सिर्फ समाज सेवा है जो में निरंतर करता रहूंगा. ग्वालियर के विकास का पहिया अब चालू हो गया है. शहर का चौतरफा विकास किया जा रहा है. रूके हुए सभी कार्य सुचारू रूप से चालू हो गए हैं.

वर्षों पुरानी हजीरे पर लगने वाली सब्जी मंडी को नये स्वरूप में एवं नये स्थान पर आमजन की सुविधा और व्यापारियों की परेशानियों को देखते हुए बनाया जा रहा है. नवीन सब्जी मंडी और फल मंडी एक ही जगह लगने से आमजन और व्यापारियों को किसी भी प्रकार की परेशानी नही होगी.

प्रदेश सरकार के मंत्री तोमर ने कहा कि पुरानी सब्जी मंडी मे सब्जी विक्रेताओं को काफी समस्याओं का सामना करना पडता था. साथ ही पुरानी सब्जी मंडी में 108 चबूतरे थे जो नवीन सब्जी मंडी में 180 चबूतरे बनाये जायेगें जिससे नये लोगों को भी रोजगार मिलेगा.

साथ ही सब्जी मंडी में टीनसेड, सीसी रोड, इंटरलॉकिंग टाइल्स के साथ ग्रीनरी भी की जायेगी. इंटक मैदान में फल के ठेले पहले ही लगाये जा रहे हैं उनके लिए सर्वसुविधा युक्त स्थान बनाया है. इसी प्रकार नवीन सब्जी मंडी में सब्जी विक्रेताओं के लिए सर्वसुविधा युक्त नये स्वरूप में स्थान बनाया जायेगा. जिससे वह सम्मान के साथ अपना व्यवसाय कर सकेगें.

मंत्री तोमर ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने सडकों के लिए 35 करोड़ रूपये की राशि स्वीकृत की है. साथ ही ग्वालियर के युवाओं के लिए ट्रीपल आईटीएम के सामने खेल स्टेडियम के लिए 10 करोड और मनोरंजनालय का 6 करोड़ की लागत से भव्य रूप में जिर्णोद्धार किया जायेगा.

कांचमिल में बडा पार्क, तिकोनिया पार्क तथा सिविल हॉस्पीटल हजीरा में 50 बेडेड अस्पताल का कार्य प्रगती पर है. ग्वालियर का विकास अब रूकने वाला नही है. वर्षों से बनी हुई गंदे पानी और सीवर की समस्या के लिए शहर में नई लाइने डाली जा रही हैं.

इंटक मैदान में नवीन सब्जी मंडी के निर्माण कार्य के भूमि पूजन के अवसर पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष ब्रजमोहन शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष माया राम तोमर, धारा सिंह सेंगर, पार्षद जगराम कुशवाह, पूर्व पार्षद सुरेन्द्र चैहान, ओमप्रकाश नामदेव, महेश गौतम, अरूण तोमर, रामस्वरूप वरैया, रामसहाय प्रजापति, सुरेश मास्टर, आशाराम शर्मा, डॉ. प्रदीप कश्यप, माल्ती प्रजापति आदि बडी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकगण उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना वायरस पर राहुल गांधी पूछा- क्या भारत सही पोजिशन में?

Next Post

दुकान से लटका मिला BJP विधायक का शव

Next Post
दुकान से लटका मिला BJP विधायक का शव

दुकान से लटका मिला BJP विधायक का शव

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d