नई दिल्ली:- राजधानी दिल्ली सहित पूरे एनसीआर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. मौसम विभाग के मुताबिक आज सुबह सुबह राजधानी के सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो पिछले 14 साल में सबसे कम है. कड़कड़ाती ठंड के बीच लगे कोहरे के कारण विजिबिलिटी में भी कमी आई और सड़क पर वाहन रेंगते हुए नजर आए. मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिन भी इसी तरह का मौसम बना रहासकता है. वहीं दिल्ली के पालम में भी न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री दर्ज किया.राजधानी में किस कदर ठंड पड़ी है इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि यहां पहाड़ों से भी भंयकर ठंड पड़ रही है.मसूरी, शिमला, नैनीताल , मनाली में जहां तापमान तीन डिग्री से अधिक है वहीं दिल्ली में यह 1.1 डिग्री है. घने कोहरे के कारण पूरी राजधानी सफेद चादर में लिपटी हुई नजर आई. इससे पहले मौसम विभाग ने भी नए साल के अवसर पर कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का अनुमान जताया था.

