BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

न्‍यू ईयर के जश्‍न में पसरा मातम

by bnnbharat.com
January 1, 2020
in Uncategorized
न्‍यू ईयर के जश्‍न में पसरा मातम

न्‍यू ईयर के जश्‍न में पसरा मातम

Share on FacebookShare on Twitter

इंदौरः  नए साल की पूर्व संध्या मध्‍य प्रदेश की व्यावसायिक राजधानी इंदौर के महू में एक बड़ा हादसा  हो गया.

यहां के पातालपानी स्थित एक निजी फार्म हाउस में मंगलवार शाम लगभग साढ़े छह बजे न्‍यू ईयर 2020 का जश्‍न मनाने के दौरान लिफ्ट गिरने से छह लोगों की मौत हो गई.

मृतकों में दो बच्चे शामिल हैं. इस हादसे में पाथ इंडिया कंपनी के मालिक पुनीत अग्रवाल , उनकी बेटी, दामाद, पोते समेत छह लोगों की जान चली गई.

वहीं उनकी पत्‍नी गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका शहर के चोइथराम अस्‍पताल में इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि अग्रवाल परिवार के इस फार्म हाउस में 70 फीट ऊंचा टावर बना हुआ है और यहां से पातालपानी का नजारा दिखता है.

इस ऊंचे टावर तक पहुंचने के लिए एक लिफ्ट बनी हुई जिसमें तकनीकी गड़बड़ी की वजह से यह हादसा हुआ.

एएसपी धर्मराज मीणा के मुताबिक इस हादसे में पुनीत अग्रवाल, पलक, पलकेश, नव, गौरव और आर्यवीर की मौत हो गई.

पुनीत अग्रवाल अपने परिवार के साथ नए साल का जश्न मनाने फार्म हाउस पर गए थे. इस दौरान 70 फीट की ऊंचाई से अचानक लिफ्ट गिरने से ये दर्दनाक हादसा हुआ.

उन्होंने बताया कि हाल ही में इस लिफ्ट की मरम्मत करवाई गई थी, इसका साइज बड़ा करवाया गया था. यह अस्थायी थी, लिफ्ट बंद होने पर उसे पैर से धक्का लगाना पड़ता था.

समझा जा रहा है कि हादसे के वक्त पैर से धक्का लगने से लिफ्ट अचानक पलट गई और सभी लोग नीचे आ गिरे. बताते चलें पाथ इंडिया के डायरेक्टर पुनीत अग्रवाल की गिनती देश में पीपीपी मॉडल की शुरुआत करने वाले चुनिंदा कॉन्ट्रैक्टर्स में होती है.

वर्ष 2004 में सिंहस्थ के दौरान उन्होंने इंदौर में एमआर 10 पर पीपीपी मॉडल पर काम करते हुए रेलवे ओवरब्रिज बनाया था.

इसके अलावा वो इंदौर खलघाट नेशनल हाईवे, महू-मंडलेश्वर रोड, आगरा-ग्वालियर रोड प्रोजेक्ट आदि पर भी काम कर चुके हैं. वर्तमान में पाथ इंडिया के पास देश के 10 बड़े टोल रोड के मेंटेनेंस का काम है

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पिकनिक स्पॉट पर उमड़ा जन सैलाब

Next Post

19 रुपये महंगा हुआ रसोईं गैस सिलेंडर 

Next Post
19 रुपये महंगा हुआ रसोईं गैस सिलेंडर 

19 रुपये महंगा हुआ रसोईं गैस सिलेंडर 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d