रांची: मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आयी है जिसमे एक क्रूर मां ने ही सड़क किनारे अपने कोख से जन्मी नवजात बच्ची को लावारिश हाल में फेंक दिया. मामला रांची जिले के राहे थाना क्षेत्र के मारनाडीह और पोवादिरी के बीच का है, बीच सड़क के किनारे लावारिश हाल में मिली नवजात बच्ची मां की काली करतूत से बेखबर कई घण्टे तक पड़ी रही .
लेकिन कहते है ना की जाको राखे साइयां मार सके ना कोय ऊपर वाले की रहमोकरम से राह चलती एक महिला की नजर उस नवजात बच्ची पर पड़ी , कहते हैं मां के कई रूप होते हैं. क्रूर मां से विपरीत एक ममतामयी महिला ने अपना दूध पीला कर नवजात बच्ची की जान बचाई. उसके बाद स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्रित हो गयी. बाद में घटना की जानकारी होने पर स्थानीय पुलिस पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी.

