रांची : नव नियुक्त रिम्स निदेशक डॉ मंजू गाड़ी ने शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के आवासीय कार्यालय में जाकर उनसे मुलाकात की.
स्वास्थ्य मंत्री ने उनका स्वागत गुलदस्ता देकर किया और उनसे रिम्स की बेहतरी के लिए शुभकामनाएं दी.
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि रिम्स के इतिहास में पहली बार एक महिला का निदेशक बनना महिला सशक्तीकरण के दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.
उन्होंने विश्वास जताया है कि उनके कुशल नेतृत्व में रिम्स की स्वास्थ्य सेवा बेहतर कार्य करेगी और गरीबों और आम जनता को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा.

