BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

उग्रवाद मुक्त, अपराध मुक्त झारखंड बनाने में नव नियुक्त अवर पुलिस निरीक्षक महत्वपूर्ण योगदान देंगे : रघुवर दास

by bnnbharat.com
October 14, 2019
in समाचार
उग्रवाद मुक्त, अपराध मुक्त झारखंड बनाने में नव नियुक्त अवर पुलिस निरीक्षक महत्वपूर्ण योगदान देंगे : रघुवर दास

Newly appointed Under Police Inspector will contribute significantly in making militancy-free, crime-free Jharkhand: Raghuvar Das

Share on FacebookShare on Twitter

खास बातें:-

  • आखों में चमक, नव विश्वास, नव लय, नव गति के साथ 2504 पुलिस अवर निरीक्षकों ने पारण परेड में अपने कर्तव्य के निर्वहन का शपथ लिया

  • मुख्यमंत्री ने 12 टुकड़ी में विभक्त 2018-19 बैच के पुलिस अवर निरीक्षकों के परेड निरीक्षण किया

  • वर्तमान सरकार ने 25 वर्ष बाद यानि 1994 के बाद पहली बार 2504 की संख्या में पुलिस अवर निरीक्षकों की नियुक्ति की है

  • एलएमजी, एके47, इंसास, राकेट लांचर, मैप रीडिंग, जीपीएस संचालन सहित अन्य अत्याधुनिक तकनीक से लैश हैं नवनियुक्त अवर पुलिस पदाधिकारी

  • राज्य के कानून व्यवस्था से सुशासन का मूल्यांकन होता है

  • सीटीसी मुसाबनी हजारीबाग प्रशिक्षण केंद्र और नेतरहाट जंगल वार फेयर को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जाएगा

रांचीः सीएम रघुवर दास ने नवनियुक्त पुलिस अवर निरीक्षकों को बधाई देते हुए कहा है कि उम्मीद करता हूं, आप झारखंड को उग्रवाद व अपराध मुक्त बनाने में अपना योगदान देंगे. आपके माता-पिता आज गौरवान्वित हैं. इनका गौरव यूं ही बरकरार रहे. आप पूरी ईमानदारी से कार्य करते हुए जनता से मित्रवत संबंध बनाएंगे. आपके कंधों पर महती भूमिका रखी जा रही है. आप आम जनता से संवाद कर, उनसे समन्वय स्थापित कर उनकी परेशानियों को कानून सम्मत हल करेंगे. सीएम सोमवार को हजारीबाग में आयोजित पुलिस अवर निरीक्षकों के पारण परेड समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे.

लंबे अंतराल के बाद नियुक्ति हुई, प्रशिक्षण भी राज्य में दिया

मुख्यमंत्री ने कहा कि लंबे अंतराल के बाद इतनी संख्या में सब इंस्पेक्टर की नियुक्ति हो रही है. राज्य गठन के बाद उग्रवाद हमें विरासत में मिली. 2014 के बाद से उग्रवाद पर नियंत्रण का हमने भरपूर प्रयास किया, जिसमें हमें सफलता भी मिली. अब आपके आ जाने से राज्य में कार्यरत 70 हजार पुलिसकर्मियों को आपका सहयोग मिलेगा. प्रशिक्षण के दौरान भी आपने राज्य की विधि व्यवस्था का कुशलता पूर्वक निर्वहन किया है. आप सभी के प्रशिक्षण से पूर्व प्रशिक्षण का कार्य झारखण्ड से बाहर अन्य राज्य में होता था. जब यह बात मेरे संज्ञान में आई तो सरकार ने राज्य के तीनों प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षण करने का निर्णय लिया और इस कार्य में हम सफल भी हुए. मैं उन सभी को बधाई देता हूं, जिन्होंने निर्बाध रूप से प्रशिक्षण कार्य संपन्न कराया.

प्रशिक्षण केंद्रों को विकसित किया जाएगा

मुख्यमंत्री ने बताया कि नेतरहाट स्थित जंगल वार फेयर को पूर्वी क्षेत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षण केंद्र होने का गौरव प्राप्त हुआ है. आने वाले दिनों में सीटीसी मुसाबनी, हजारीबाग प्रशिक्षण केंद्र एवं जंगल वार फेयर नेतरहाट को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जाएगा.

अपने कौशल का भरपूर उपयोग करें

मुख्यमंत्री ने कहा कि नवनियुक्त पदाधिकारियों को अत्याधुनिक हथियार चलाने एवं बदलते समय के अनुरूप साइबर क्राइम एवं कंप्यूटर का प्रशिक्षण दिया गया है. आज साइबर क्राइम तेजी से बढ़ रहा है. आपको तेजी से बढ़ रहे इस साइबर क्राइम समेत अन्य अपराध पर अंकुश लगाना है. निमित्त आपको सरकार ने प्रशिक्षण देने की कोशिश की है. सभी नवनियुक्त अवर निरीक्षक उच्च शिक्षा से आच्छादित हैं. आप अपनी शिक्षा और प्रशिक्षण से मिले तकनीकी जानकारी का भरपूर उपयोग करते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें.

नक्सलवाद की समस्या को दूर करने में सहयोगी होंगे

पुलिस महानिदेशक कमल नयन चौबे ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में नियुक्ति हो रही है या गर्व की बात है. ये नियुक्तियां स्वच्छ व पारदर्शी तरीके से हुई है. सभी को उनकी नियुक्ति के लिए बधाई. सरकार और जनता को आपसे उम्मीदें हैं. प्रशिक्षु अवर निरीक्षक गेमचेंजर के रूप में साबित होंगे. आपके सहयोग से नक्सलवाद की समस्या के निवारण को महत्वपूर्ण आयाम मिलेगा. इस अवसर में पुलिस महानिदेशक कमल नयन चौबे, उपायुक्त हजारीबाग, अपर पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार पालटा, सहित अन्य अफसर मौजूद थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

क्रिकेटर से पॉलिटिशियन बने गंभीर का 38 वां जन्मदिन आज

Next Post

सड़क दुर्घटना में 10 लोगों की मौत, प्रशासन तक खबर पहुंचने में लगे दो घंटे

Next Post
सड़क दुर्घटना में 10 लोगों की मौत,  प्रशासन तक खबर पहुंचने में लगे दो घंटे

सड़क दुर्घटना में 10 लोगों की मौत, प्रशासन तक खबर पहुंचने में लगे दो घंटे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d