लखीसराय: लखीसराय क्यूल जंक्शन स्थित नई रेलवे लाइन की पोल खुली. क्यूल जंक्शन में नवनिर्मित अंडरग्राउंड मार्ग की दीवारों से पानी का लीकेज होना शुरू हुआ है. जोकि बहुत ही खतरनाक साबित हो सकता है.
नया अंडरग्राउंड को बने महज कुछ महीने हुए हैं, लेकिन यह अभी से ही खतरनाक अवस्था में पहुंच चुका है. सिर्फ बरसात के पानी से इस तरह का लीकेज नहीं हो सकता है. लीकेज होने का मतलब कहीं न कहीं क्रैकिंग है.
फिलहाल अभी ट्रेनों का बहुत कम परिचालन हो रहा है. जिसकी वजह से अंडरग्राउंड पर दबाव कम है, लेकिन अगर ट्रेनों की आवाजाही पहले की तरह सुचारू रूप से परिचालन होने लगेगी तो यहां कभी भी एक बहुत बड़ी दुर्घटना हो सकती है.
रेलवे ठेकेदारों द्वारा लखीसराय में लगातार लापरवाही दिखाई दे रही है. इससे पहले भी लखीसराय के बंसीपुर स्टेशन पर नवनिर्मित प्लेटफार्म और चारदीवारी क्षतिग्रस्त हो गया था.
साथ ही लखीसराय स्टेशन के प्लेटफार्म में भी दरारे आना शुरू हो गई हैं. रेलवे ठेकेदारों की यह लापरवाही आम जनता के लिए जानलेवा साबित हो सकती है.

