रांची: झारखंड कुर्मी महासभा के द्वारा रांची के हरमू स्तिथ पटेल भवन में सम्मान समारोह आयोजित हुआ जिसमे कुर्मी समाज के नवनिर्वाचित विधायकों का अभिनन्दन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता कुर्मी महासभा के अध्यक्ष कुमेश्वर महतो ने की एवं संचालन प्रदेश महासचिव कारीनाथ महतो नें की. कार्यक्रम की शुरुवात दीप प्रज्वलन एवं समाज के अनमोल रत्नो के तस्वीरों पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ हुई.

समारोह का उद्देश्य मुख्य रूप से मौजूदा महागठबंधन की सरकार नवनिर्वाचित कुर्मी विद्यायकों को मंत्रीमंडल में शामिल करे एवं झारखंड के कुर्मी/कुड़मी, महतो को जल्द से जल्द अनुसूचित जनजाति में शामिल करे. हालांकि अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की मांग कुर्मी महासभा की पहले से ही रही है पर अब इसपर खास जोर दिया जा रहा है.
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सिल्ली विधानसभा से नवनिर्वाचित विधायक सुदेश कुमार महतो, पूर्व मंत्री मथुरा प्रसाद महतो, जयप्रकाश भाई पटेल, जगन्नाथ महतो,लम्बोदर महतो,सबिता महतो, ममता देवी, इंद्रजीत महतो एवं अन्य कुर्मी समाज के लोग मौजूद हुए.

