BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आकाशवाणी व दूरदर्शन से क्षेत्रीय भाषाओं में हो समाचार का प्रसारण

by bnnbharat.com
December 22, 2020
in समाचार
आकाशवाणी व दूरदर्शन से क्षेत्रीय भाषाओं में हो समाचार का प्रसारण
Share on FacebookShare on Twitter

टाटा स्काई, एयरटेल जैसे नेटवर्क से जुड़े झारखण्ड दूरदर्शन

राँची के सांसद संजय सेठ ने केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से दिल्ली में की मुलाकात

राँची:- राँची के सांसद संजय सेठ ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री श्री प्रकाश जावड़ेकर से मुलाकात की और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा.
अपने ज्ञापन में श्री सेठ ने कहा कि राँची आकाशवाणी और दूरदर्शन दोनों का प्रसारण केंद्र है. यह सौभाग्य है कि दोनों ही प्रसारण केंद्रों के श्रोताओं और दर्शकों की संख्या लाखों में है. दूरदर्शन में 24 घंटे समाचार प्रसारण शुरू होने के बाद से इसकी लोकप्रियता और भी बढ़ी है. समय के साथ इसमें सुधार की आवश्यकता है ताकि इसकी लोकप्रियता और उपयोगिता और भी बढ़ सके.

सेठ ने कहा कि रांची दूरदर्शन का 24 घण्टे का प्रसारण तो शुरू हो गया परन्तु यह टाटा स्काई, एयरटेल जैसे बड़े सेटेलाइट नेटवर्क पर उपलब्ध नहीं है. इन नेटवर्कों पर इस चैनल के अब तक उपलब्ध नहीं हो पाने के कारण बड़ी संख्या में नागरिक रांची दूरदर्शन को देखने से वंचित रह जाते हैं. उन्होंने इस दिशा में अविलम्ब पहल करने का आग्रह किया ताकि टाटा स्काई, एयरटेल जैसे नेटवर्क से जुड़े उपभोक्ता भी रांची दूरदर्शन के प्रसारण कार्यक्रम को देख सकें. इससे झारखण्ड से हो रहे प्रसारण को देशभर में भी लोकप्रियता मिलेगी.
इसके अलावे श्री सेठ ने रांची से आकाशवाणी और दूरदर्शन में प्रसारित होने वाले समाचारों को लेकर भी केंद्रीय मंत्री के समक्ष एक मांग रखी है. उन्होंने कहा है कि राँची से हिंदी और अंग्रेजी में समाचार प्रसारण होता है. अभी हाल ही में संस्कृत में भी समाचार प्रसारण की योजना बनी है और इस पर काम भी चल रहा है. झारखंड में कई क्षेत्रीय भाषाएं हैं, जिसमें कई भाषाओं की लोकप्रियता राष्ट्रीय स्तर पर भी है. उन्होंने मंत्री से आग्रह किया है कि झारखण्ड की क्षेत्रीय भाषाओं में भी समाचार का प्रसारण शुरू कराया जाए, इससे देशभर के लोगों को नई भाषा की जानकारी भी मिलेगी और झारखंड की क्षेत्रीय भाषाओं में रुचि रखने वाले लोगों के लिए भी यह बहुत ही उपयोगी साबित होगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जमीन विवाद में हुए खूनी खेल का मुख्य आरोपी मैनेजर तिवारी धराया

Next Post

2 लाख का पीएलएफआई नक्सली मुठभेड़ पुनई उरांव में ढेर

Next Post

2 लाख का पीएलएफआई नक्सली मुठभेड़ पुनई उरांव में ढेर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d