BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आर्थिक तंगी से प्रतिदिन आत्महत्या की खबरें विचलित करने वाली है: बाबूलाल

राज्य सरकार लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने में विफल रही

by bnnbharat.com
July 11, 2020
in Uncategorized
आर्थिक तंगी से प्रतिदिन आत्महत्या की खबरें विचलित करने वाली है: बाबूलाल
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: बीजेपी विधायक दल के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि झारखंड में प्रतिदिन आ रही आत्महत्या की खबरें विचलित करने वाली है, साथ में चिंतनीय भी.

बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को बताया कि आत्महत्या के अधिकांश मामलों की जद में कोरोना के कारण उपजी आर्थिक तंगी व परेशानी की बात सामने आ रही है. उन्होंने कहा कि समस्याओं से घबराकर अपनी जीवनलीला ही समाप्त कर लेना कहीं से भी किसी समस्या का समाधान नहीं है. उल्टे उनके स्वजनों के लिए उनका यह गलत कदम आजीवन असहनीय पीड़ा का सबब बन जाता है. वहीं राज्य सरकार भी रोजगार देने के मामले में पूरी तरह फिसड्डी साबित हुई है.

मुख्यमंत्री जी, चाहे जो भी दंभ भर लें पंरतु हकीकत यही है कि केवल मनरेगा से सभी को रोजगार उपलब्ध कराना संभव ही नहीं है. उन्होंने कहा कि सरकार कहीं से भी रोजगार के अन्य विकल्पों को लेकर संवेदनशील नहीं दिख रही है. सरकार ने प्रवासी मजदूरों के आगमन के समय जिस तामझाम के साथ हवा-हवाई घोषनाएं की थी कि एक भी प्रवासियों को बाहर नहीं जाने देंगे एवं सभी को राज्य में ही रोजगार देंगे, सरकार की यह घोषणा खोदा पहाड़ और निकली चुहिया की कहावत को चरितार्थ कर रहा है. प्रतिदिन सैकड़ों प्रवासी मजदूर विभिन्न माध्यमों से उसी गति से वापस दूसरे राज्यों का रूख कर रहे हैं जिस तरह वे झारखंड आए थे. सरकार के पास कोई रोजगार व विजन ही नहीं है कि यह इस पर कुछ बोल पाए.

बाबूलाल मरांडी राज्य सरकार को प्रवासी मजदूरों की रवानगी के समय उसी तामझाम के साथ हरी झंडी दिखाते हुए प्रवासी मजदूरों व राज्य की जनता से हाथ जोड़कर माफी मांगनी चाहिए कि सरकार सभी को रोजगार देने में असक्षम हैं ? उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को रोजगार की दिशा में तत्काल कोई ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है. वहीं अभिभावकों व लोगों से भी आग्रह होगा कि वे लोग भी अपने बच्चों आदि का मनोबल बढ़ाईए. उनके साथ आत्मीयता से जुड़े, यह बुरा दौर भी आज नहीं तो कल निकलना ही है. थोड़ा संयम बरतने की जरूरत है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

4 साल में बाघों की संख्या दोगुना करने का है लक्ष्य: प्रकाश जावड़ेकर

Next Post

बीजेपी कार्यकर्ता ने खुलेआम लहराई तलवार और काटा केक, वीडियो वायरल

Next Post
बीजेपी कार्यकर्ता ने खुलेआम लहराई तलवार और काटा केक, वीडियो वायरल

बीजेपी कार्यकर्ता ने खुलेआम लहराई तलवार और काटा केक, वीडियो वायरल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d