BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अंदरखाने की खबरः बीजेपी को चाहिए रामगढ़ सीट, तर्क दिया जब लोकसभा में सीटिंग सीट गिरिडीह छोड़ा तो, आजसू विधानसभा में रामगढ़ सीट छोड़े

by bnnbharat.com
October 31, 2019
in समाचार
अंदरखाने की खबरः बीजेपी को चाहिए रामगढ़ सीट, तर्क दिया जब लोकसभा में सीटिंग सीट गिरिडीह छोड़ा तो, आजसू विधानसभा में रामगढ़ सीट छोड़े

अंदरखाने की खबरः बीजेपी को चाहिए रामगढ़ सीट,तर्क दिया जब लोकसभा में सीटिंग सीट गिरिडीह छोड़ा तो, आजसू विधानसभा में रामगढ़ सीट छोड़े

Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः अब एनडीए में भी सीट शेयरिंग को लेकर मोल मोलाई शुरू हो गई है. अंदरखाने की खबर है कि एनडीए में एक दर्जन सीटों पर झकझूमर चल रहा है.

हालांकि आजसू  20 से 21 सीटों का दावा कर रही है लेकिन 12 सीट ऐसे हैं जिसमें पेंच सुलझाना आसान नहीं होगा. पुख्ता सूत्रों के अनुसार रामगढ़ सीट पर बीजेपी ने भी इच्छा जताई है.

इसके पीछे तर्क दिया है कि लोकसभा चुनाव में जब बीजेपी ने अपनी सीटिंग सीट गिरिडीह आजसू को सौंप दी थी, तो विधानसभा में आजसू को भी रामगढ़ सीट छोड़ देनी चाहिए, क्योंकि चंद्रप्रकाश चौधरी अब सांसद हो गए हैं.

हटिया सीट को लेकर एनडीए में अलग तरह की रार है. इस सीट से आजसू पीछे हट सकती है, बशर्ते हटिया से वर्तमान बीजेपी विधायक नवीन जासयवाल को टिकट न मिले.

नवीन को मंत्री न बनाने के पीछे कहीं न कहीं आजसू का ही दबाब था.

आजसू के लिए तीन सीटें ही सेफ मानी जा रही है

आजसू के लिए अब तक तीन सीटें ही सेफ मानी जा रही है, जो आजसू के खाते में बिना पेंच के आ सकती हैं. जिसमें सिल्ली, टुंडी और जुगसलाई शामिल है.

इसके अलावा चंदनकियारी, लोहरदगा, सिमरिया, मांडू, हटिया, चक्रधरपुर, बड़कागांव, तमाड़ और डुमरी में पेंच ही पेंच है. इन पेंच को सुलझाना आसान नहीं होगा.

इधर भाजपा ने 65 प्लस के मिशन को लेकर अपने तेवर तल्ख कर लिए हैं. बीजेपी किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहती.

जानिए बीजेपी का और क्या है तर्क

बीजेपी के अंदर खाने से जो बात सामने आ रही है वह यह है कि आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो एनडीए में रहते हुए दो विधानसभा चुनाव हार चुके हैं. इसमें एक उपचुनाव भी शामिल है.

इसके अलावा आजसू गोमिया और लोहरदगा उपचुनाव भी हार चुकी है. हालांकि गिरडीह लोकसभा सीट जीत कर आजसू को कुछ राहत तो जरूर मिली है, लेकिन बीजेपी के अंदर खाने की खबर है कि विधानसभा और लोकसभा चुनाव में काफी अंतर होता है.

सुखदेव भगत के भाजपा में आने से आजसू की परेशानी और बढ़ गई है. वहीं चंदनकियारी बीजेपी की सीटिंग सीट है.

मांडू सीट पर बीजेपी अपना उम्मीदवार देना चाहती है. पहले जेपी पटेल को आजसू में शामिल करने की कोशिश की गई थी, लेकिन मामला बना नही. अंत में जेपी पटेल ने बीजेपी का दामन थाम लिया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

वायु प्रदूषण में यूपी के 8 शहरों ने बनाई टॉप-10 में जगह, गाजियाबाद सबसे प्रदूषित

Next Post

प्रख्यात मजदूर नेता गुरुदास दासगुप्ता के निधन,सम्मान में राज्य पार्टी कार्यालय का झंडा झुका

Next Post
प्रख्यात मजदूर नेता गुरुदास दासगुप्ता के निधन,सम्मान में राज्य पार्टी कार्यालय का झंडा झुका

प्रख्यात मजदूर नेता गुरुदास दासगुप्ता के निधन,सम्मान में राज्य पार्टी कार्यालय का झंडा झुका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d