BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

न्यूजपेपर को सैनिटाइज कर घरों में पहुंचाने का निर्देश

by bnnbharat.com
March 24, 2020
in समाचार
न्यूजपेपर को सैनिटाइज कर घरों में पहुंचाने का निर्देश

न्यूजपेपर को सैनिटाइज कर घरों में पहुंचाने का निर्देश

Share on FacebookShare on Twitter

जिला प्रशासन ने अखबार डिस्ट्रीब्यूटरों के साथ की बैठक
रांची: कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम के लिए सोमवार को उप विकास आयुक्त रांची एवं अनुमंडल पदाधिकारी बुंडू ने विभिन्न अखबारों के डिस्ट्रीब्यूटर, मिल्क फेडरेशन के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। उपायुक्त रांची के गोपनीय कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में एलडीएम रांची भी उपस्थित थे। बैठक में उप विकास आयुक्त अनन्य मित्तल एवं अनुमंडल पदाधिकारी बुंडू उत्कर्ष गुप्ता ने सभी से कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली एवं महत्वपूर्ण निर्देश दिए। विभिन्न अखबारों के डिस्ट्रीब्यूटर्स को निर्देश दिया गया कि वह हॉकर्स को अखबार देने से पहले न्यूजपेपर को सैनिटाइज करें, हॉकर्स के लिए सैनिटाइजर एवं मास्क की व्यवस्था करें। डिस्ट्रीब्यूटर से कहा गया कि वह प्रिंटिंग प्रेस से लेकर डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर तक सैनिटाइजिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करें। कुछ डिस्ट्रीब्यूटर्स द्वारा बताया गया कि पहले से ही इन बिंदुओं का पालन किया जा रहा है। उप विकास आयुक्त ने कहा कि किसी भी कर्मी में कोरोना से मिलते जुलते लक्षण पाए जाने पर उसे तुरंत काम से हटाए और इसकी जानकारी जिला प्रशासन को दें। साथ ही उन्होंने कर्मियों को लॉक डाउन के दौरान मजदूरी का 75 प्रतिशत भुगतान सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। मिल्क फेडरेशन के प्रतिनिधियों द्वारा भी कोरोना वायरस के संक्रमण के रोकथाम के मद्देनजर उठाए जा रहे कदमों के बारे में बैठक में पदाधिकारियों को जानकारी दी गई। मिल्क फेडरेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि उनके द्वारा भी संक्रमण को रोकने के उपाय किए जा रहे हैं । सेंटर्स पर दूध के पैकेट उपलब्ध कराने को लेकर उप विकास आयुक्त द्वारा मिल्क फेडरेशन के प्रतिनिधियों को निदेश दिया गया कि वह अपने सेंटर्स की पूरी सूची दें ताकि ससमय वहां दूध की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके। बैठक के दौरान एलडीएम रांची ने बताया कि सभी बैंकों के शाखाओं में ग्राहकों के प्रवेश के समय ही उन्हें सैनिटाइजर दिया जा रहा है। साथ ही 5-5 की संख्या में लोगों को बैंक के अंदर अपने बैंकिंग कार्यों के लिए प्रवेश दिया जा रहा है। इसके अलावा शाखा के बाहर हाथ धोने की भी व्यवस्था की गई है । उन्होंने बताया कि बैंकों में सभी बेसिक वर्क किये जा रहे हैं। बैठक में एलडीएम रांची ने बैंक शाखाओं में संबंधित थानों से एक एक पुलिस कर्मी की नियुक्ति का अनुरोध किया। बैठक में उप विकास आयुक्त ने अखबारों के डिस्ट्रीब्यूटर, मिल्क फेडरेशन के प्रतिनिधियों और एलडीएम को निर्देश दिया कि वो अपने सेवाओं के माध्यम से लोगों को कोरोना वायरस के संक्रमण के रोकथाम के प्रति जागरूक करें, लोगों को विभिन्न हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दें।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सब्जी को लेकर किसान परेशान

Next Post

पहाड़ी मंदिर विकास समिति सावन में आने वाले श्रद्धालुओं से करेगी पौधरोपण का आग्रह

Next Post
पहाड़ी मंदिर विकास समिति सावन में आने वाले श्रद्धालुओं से करेगी पौधरोपण का आग्रह

पहाड़ी मंदिर विकास समिति सावन में आने वाले श्रद्धालुओं से करेगी पौधरोपण का आग्रह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d