-
उप विकास आयुक्त, रांची ने विभिन्न एनजीओ के साथ की बैठक
-
महामारी के रोकथाम के लिए Welfare Measures संबंधी कार्यों में सहयोग के लिए एनजीओ ने दी सहमति
-
भोजन व्यवस्था, आहार सामग्री वितरण, शेल्टर होम, हेल्पलाइन, जागरूकता आदि के लिए एनजीओ करेंगे सहयोग
रांची: रांची समाहरणालय में उप विकास आयुक्त, रांची अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में विभिन्न एनजीओ के साथ बैठक हुई. इस बैठक में COVID-19 महामारी के फैलाव से बचने हेतु Welfare Measures संबंधी कार्यो में सहयोग के लिए एनजीओ के साथ चर्चा की गई.
बैठक में रांची जिला 24 एनजीओ/प्रतिनिधि उपस्थित हुए. जिन्होंने स्वेच्छा से COVID-19 महामारी के फैलाव से बचने के लिए कार्य करने पर सहमति दी.
एनजीओ द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग, जागरूकता कार्यक्रम, हेल्पलाइन, भोजन व्यवस्था, आहार सामग्री वितरण, शेल्टर होम, मनोचिकित्सीय परामर्श, अफवाहों और गलत धारणाओं के प्रति समुदाय को समझाने जा कार्य किया जाएगा.
उप विकास आयुक्त ने कहा कि एनजीओ द्वारा किये जा रहे कार्यो की समीक्षा नियमित रूप से की जाएगी. सभी एनजीओ से उनके द्वारा COVID-19 से संबंधित किये जा रहे कार्य एवं वो किस प्रखंड में कार्य कर रहे हैं इसकी सूची उपलब्ध कराने का निर्देश उप विकास आयुक्त, रांची द्वारा सभी एनजीओ की दिया गया.
बैठक में निदेशक, डीआरडीए, भूमि संरक्षण पदाधिकारी, परियोजना पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, JSLPS, स्मिता टीम लीडर, पीएमयू सहित 24 एनजीओ के प्रतिनिधि उपस्थित थे.

