रांची: उप विकास आयुक्त, रांची अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में विभिन्न एनजीओ की बैठक हुई. इस बैठक में कोविड-19 महामारी के फैलाव से बचने के लिए वेलफेयर मेजर संबंधी कार्यो में सहयोग के लिए एनजीओ के साथ विस्तार से चर्चा हुई.
बैठक में रांची जिला 30 एनजीओ के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया, जिन्होंने स्वेच्छा से कोविड-19 महामारी के फैलाव से बचने के लिए कार्य करने पर सहमति दी.
एनजीओ द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग, जागरूकता कार्यक्रम, हेल्पलाइन, भोजन व्यवस्था, आहार सामग्री वितरण, शेल्टर होम, मनोचिकित्सीय परामर्श, अफवाहों और गलत धारणाओं के प्रति समुदाय को समझाने जा कार्य किया जायेगा.
उप विकास आयुक्त ने कहा कि एनजीओ द्वारा किये जा रहे कार्यो की समीक्षा नियमित रूप से की जाएगी. सभी एनजीओ से उनके द्वारा COVID-19 से संबंधित किये जा रहे कार्य एवं वो किस प्रखंड में कार्य कर रहे हैं, इसकी सूची उपलब्ध कराने का निर्देश उप विकास आयुक्त, रांची द्वारा सभी एनजीओ को दिया गया.
उप विकास आयुक्त अनन्य मित्तल ने कहा कि एनजीओ को रांची जिला के सभी प्रखंडों के साथ टैग किया जाएगा, ताकि एनजीओ द्वारा किए जा रहे कार्यों का लाभ ग्राउंड लेवल तक पहुंचे.
उप विकास आयुक्त में उक्त कार्य करने के लिए कमेटी गठित करने का भी निर्देश दिया, जिसमें रोटेशन के आधार पर प्रत्येक 15 दिन पर कमेटी एवं एनजीओ की बैठक होगी.

