लापरवाही से वाहन ना चलायें, अपना व अपने परिवार का जीवन बचाएँ
रांची:- 32 वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर एनएचएआई टीम ने टोल प्लाजा मैथन और कुमारडुबी के पास एक अभियान चलाया.
इस अवसर पर हाईवे इंसीडेंट इंचार्ज प्रियांशु सिंह और हाईवे पेट्रोलिंग, एम्बुलैंस स्टॉफ की मौजूदगी में लोगो को एकत्रित कर सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक कियाा. श्री सिंह ने लोगों को बताया कि लापरवाही से गाड़ी ना चलायें, अपना और अपने परिवार का ख्याल रखें.
उन्होंने लोगों को सड़क दुर्घटनाओं की वजह तथा क्यों लोग जानते-बूझते हुए भी खुद को सड़क हादसों से नहीं बचा पाते इत्यादि पर जागरुक किया.

