रांची: एनएचएम कर्मचारी संघ पलामू प्रमंडल ने गढ़वा जिला के लेखा प्रबन्धक स्व अरविंद कु अकेला के परिजनों को कोविद-19 के तहत 50 लाख का बीमा का लाभ देने और उनके आश्रित को नौकरी देने सहित सात सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी है. संघ के अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने कहा है कि सरकार अगर सात दिनों के अंदर मांगों पर विचार नहीं करती है तो एनएचएम कर्मी सभी जिलों में चरणबद्ध आंदोलन करेंगे. इसकी जवाबदेही सरकार पर होगी.
मुख्य मांगें:
-एनएचएम के तहत कार्यरत कर्मचारियों की सेवा नियमित की जाये.
-सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार समान कार्य के लिए समान वेतनमान प्रदान किया जाये.
-एनएचएम कर्मियों को आयुष्मान भारत योजना के तहत आच्छादित किया जाये
-महिलाओं को प्रसूति हितलाभ अधिनियम 1 के तहत छह माह का मातृत्व अवकाश दिया जाये.

