BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मजदूरों के वेतन के लिए NHRC तय करें दिशा-निर्देश: SC

by bnnbharat.com
June 9, 2020
in समाचार
मजदूरों के वेतन के लिए NHRC तय करें दिशा-निर्देश: SC
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: कोरोना के मद्देनजर सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग को आदेश दिया है कि वह मजदूरों के वेतन के लिए एक दिशा-निर्देश तैयार करे. कई बार मजदूरों को सरकार द्वारा निर्धारित वेतन से कम पैसा दिया जाता है.

कोरोना के बाद जो आर्थिक स्थिति बनी है उसमें शंका है कि ठेकेदार मजदूरों का और शोषण करेंगे, इसलिए सुप्रीम कोर्ट ने आयोग से कहा है की एक ऐसा दिशा-निर्देश बनाया जाए जिसका सभी राज्य पालन करें. कई बार राज्यों के बीच कानून में विरोधाभास होता है तो कई बार अधिकारी इस मसले को संजीदगी से नहीं लेते.

ऐसा ही एक मामला सुप्रीम कोर्ट में आया जिसमें याचिकाकर्ता ने शिकायत की कि बिहार के मुजफ्फरपुर और यूपी के संभल में मजदूरों को कम पैसा दिया जा रहा है और बंधुआ मजदूरी कराई जा रही है. राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के दखल के बाद भी इसमें कोई कार्रवाई राज्य सरकार की तरफ से नहीं की गई. आज सुप्रीम कोर्ट के सामने दोनों सरकारों ने कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया.

इस बीच सुप्रीम कोर्ट ने आयोग को दिशानिर्देश बनाने को कहा है जिसमें सरकार और संबंधित अधिकारियों को ज़िम्मेदारी तय होगी. साथ ही मजदूरों की सुरक्षा और पुनर्वास की प्रक्रिया भी बताई जाएगी.

गौरतलब है ​कि सुप्रीम कोर्ट ने इस सुनवाई से अलग कहा कि बच्चों की तस्करी रोकने के लिए ठेकेदारों पर लगाम कसना बेहद जरूरी हो गया है. ठेकेदार सस्ती कीमत पर बच्चों को काम पर लगा देते हैं.

ऐसे में जरूरी है कि अब ठेकेदारों का रजिस्ट्रेशन कराया जाए. इस तरह सरकार उन पर नजर रख पाएगी की वह किसको काम दे रहे हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

10 लीटर चुलाई शराब के साथ एक गिरफ्तार

Next Post

फिल्म ‘रहना है तेरे दिल में’ से ‘दिल को तुमसे प्यार हुआ’ सोलफुल मेलोडी कवर छू लेगा आपका दिल

Next Post
फिल्म ‘रहना है तेरे दिल में’ से ‘दिल को तुमसे प्यार हुआ’ सोलफुल मेलोडी कवर छू लेगा आपका दिल

फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' से 'दिल को तुमसे प्यार हुआ' सोलफुल मेलोडी कवर छू लेगा आपका दिल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d