BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

NIA ने केरल और बंगाल से अलकायदा के 9 आतंकवादी को किया गिरफ्तार

by bnnbharat.com
September 19, 2020
in समाचार
NIA ने केरल और बंगाल से अलकायदा के 9 आतंकवादी को किया गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पश्चिम बंगाल और केरल में अल-कायदा मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए नौ आतंकवादियों को गिरफ्तार किया. छापे के बाद इन आतंकियों को दबोचा गया. बताया जा रहा है कि ये अल-कायदा आतंकी राजधानी दिल्ली में कई प्रमुख प्रतिष्ठानों पर हमले की योजना बना रहे थे. गिरफ्तार किए गए 9 आतंकियों में से 6 को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जबकि 3 को केरल के एर्नाकुलम से गिरफ्तार किया गया.

एनआईए सूत्रों ने बताया कि आतंकवाद रोधी जांच एजेंसी ने भारत के विभिन्न स्थानों पर अलकायदा गुर्गो के एक इंटर-स्टेट मॉड्यूल के बारे में पता चलने के बाद केरल के एर्नाकुलम और पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में कई स्थानों पर एक साथ छापे मारे. सूत्रों ने कहा कि समूह भारत में महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर आतंकवादी हमले करने की योजना बना रहा था, जिसका मकसद निर्दोष लोगों की जान लेना था.

बताया जा रहा है कि छापे के दौरान डिजिटल उपकरणों, दस्तावेजों, जिहादी साहित्य, तेज हथियार, स्वेदशी आग्नेयास्त्र, स्थानीय स्तर पर निर्मित बॉडी आर्मर, विस्फोटक बनाने में मदद के लिए लेख और साहित्य सहित बड़ी मात्रा में आपराधिक सामग्री उनके पास से जब्त की गई हैं. वही, प्रारंभिक जांच के अनुसार, इन व्यक्तियों को सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के अलकायदा आतंकवादियों द्वारा कट्टरपंथी बनाया गया था और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र सहित कई स्थानों पर हमले करने के लिए उकसाया गया.

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मॉड्यूल सक्रिय रूप से धन जुटाने में लिप्त था और गिरोह के कुछ सदस्य हथियार और गोला-बारूद खरीदने के लिए नई दिल्ली जाने की योजना बना रहे थे. गिरफ्तार आतंकवादियों की पहचान मुर्शीद हसन, इयाकुब बिश्वास और मोसरफ हुसेन के रूप में की गई है. ये तीनों एर्नाकुलम के रहने वाले हैं. नजमुस साकिब, अबू सुफियान, मैनुल मोंडल, लेउ यीन अहमद, अल मामुन कमाल और अतीतुर रहमान, ये सभी मुर्शिदाबाद के रहने वाले हैं. सूत्रों ने कहा कि उन्हें पुलिस हिरासत और आगे की जांच के लिए केरल और पश्चिम बंगाल में संबंधित न्यायालयों के समक्ष पेश किया जाएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

UP में होगी देश की सबसे खूबसूरत फिल्म सिटी: CM योगी

Next Post

शैक्षिक प्रणाली को पुनर्जीवित करना है NEP का मकसद- रामनाथ कोविंद

Next Post
शैक्षिक प्रणाली को पुनर्जीवित करना है NEP का मकसद- रामनाथ कोविंद

शैक्षिक प्रणाली को पुनर्जीवित करना है NEP का मकसद- रामनाथ कोविंद

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d