BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

NIA ने PLFI के सरगना दिनेश गोप की दोनों पत्नियों को किया गिरफ्तार

by bnnbharat.com
January 31, 2020
in Uncategorized
NIA ने PLFI के सरगना दिनेश गोप की दोनों पत्नियों को किया गिरफ्तार

NIA ने PLFI के सरगना दिनेश गोप की दोनों पत्नियों को किया गिरफ्तार

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के सरगना दिनेश गोप की दोनों पत्नियों हीरा देवी और शकुंतला देवी को टेरर फंडिंग के मामले में गिरफ्तार कर लिया है.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिनेश गोप की दोनों पत्नियों पर लेवी और रंगदारी से प्राप्त रुपयों को शेल कंपनियों में निवेश करने के आरोप हैं. एनआईए की टीम ने शकुंतला देवी और हीरा देवी के कोलकाता स्थित आवास की भी तलाशी ली. वहां से सेल कंपनियों में लेवी के रुपयों के निवेश से संबंधित कई कागजात बरामद किये गये हैं.

गौरतलब है कि 10 नवंबर, 2016 को राजधानी रांची के बेड़ो इलाके से 25 लाख 38 हजार रुपये जब्त किये गये थे. एनआईए की जांच में इस बात का खुलासा हुआ था कि ये रुपये ठेकेदारों और कारोबारियों से वसूले गये थे और सेल कंपनियों में निवेश किये गये थे. बाद में इस मामले में एनआईए ने कार्रवाई करते हुए 49 लाख रुपये कैश और 70 लाख की संपत्ति जब्त की थी.

जांच के दौरान दिनेश गोप, उनकी दो पत्नियों से जुड़े बैंक खातों में ढाई करोड़ रुपये के ट्रांजेक्शन होने की बात भी सामने आई. एसआईटी ने इस मामले में 11 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की है. एसआईटी ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक फरार चल रहा है. जांच एजेंसी इस मामले में पीएलएफआई सरगना दिनेश गोप की गिरफ्तारी की कोशिशों में जुटी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नहर में गिरी कार, 2 की मौत,

Next Post

गलतफहमी के कारण हुआ अजहरुद्दीन के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज

Next Post
गलतफहमी के कारण हुआ अजहरुद्दीन के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज

गलतफहमी के कारण हुआ अजहरुद्दीन के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d