BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

तमिलनाडु में आतंकी संगठन बनाने की कोशिश में एनआइए ने 14 को पकड़ा

by bnnbharat.com
July 16, 2019
in समाचार
तमिलनाडु में आतंकी संगठन बनाने की कोशिश में एनआइए ने 14 को पकड़ा
Share on FacebookShare on Twitter

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) ने रविवार को तमिलनाडु में आतंकी संगठन बनाने की कोशिश के आरोप में 14 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। हाल ही में इन्हें सऊदी अरब ने भारत को सौंपा था। विशेष विमान से इन संदिग्धों को चेन्नई लाया गया और यहां के पूनामल्ली में एनआइए की विशेष अदालत में पेश किया गया। संक्षिप्त सुनवाई के बाद विशेष न्यायाधीश सेंथूर पांडियन ने सभी आरोपियों को 25 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

एनआइए ने आरोप लगाया कि ये लोग तमिलनाडु में अंसारुल्ला नामक आतंकी संगठन के लिए धन एकत्र कर रहे थे और इन्हें हाल ही में सऊदी अरब ने भारत को सौंपा है। एनआइए ने कहा कि उसने शनिवार को इस मामले में दो संदिग्ध आतंकियों हसन अली और हरीश मुहम्मद को गिरफ्तार किया था।

दरअसल, एनआइए ने नौ जुलाई को तीन संदिग्धों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया था। ये संदिग्ध आतंकी चेन्नई और नागपट्टिनम जिले के रहने वाले थे। इनसे हुई पूछताछ के आधार पर शनिवार को दोनों शहरों के चार स्थानों पर छापेमारी की गई थी और इस्लामिक देश स्थापित करने के इरादे से देशभर में आतंकी हमले की तैयारी कर रहे एक गिरोह का भंडाफोड़ किया गया था।

जांच में पता चला था कि ये भारत सरकार के खिलाफ जंग छेड़ने की साजिश रच रहे थे। इन दहशतगदरें ने अंसारुल्ला नाम का आतंकी संगठन बना रखा था। छापेमारी की कार्रवाई में नौ मोबाइल, 15 सिम कार्ड, सात मेमोरी कार्ड, 3 लैपटॉप, पांच हार्ड डिस्क, छह पेन ड्राइव, दो टैबलेट और तीन सीडी और डीवीडी बरामद हुई थीं। इसके अलावा तमाम मैग्जीन्स, बैनर्स, नोटिस, पोस्टर्स और किताबें भी बरामद की गई थीं।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

असम में बाढ़ से 42 लाख लोग प्रभावित, 33 जिलों में से 30 बाढ़ की चपेट में

Next Post

दिल्ली पुलिस ने श्रीनगर से JEM आतंकी को किया गिरफ्तार, दो लाख का था इनाम

Next Post
दिल्ली पुलिस ने श्रीनगर से JEM आतंकी को किया गिरफ्तार, दो लाख का था इनाम

दिल्ली पुलिस ने श्रीनगर से JEM आतंकी को किया गिरफ्तार, दो लाख का था इनाम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d