रांची: एनआईए ने झारखंड के शीर्ष भाकपा माओवादियों के निवेशक मनोज चौधरी को गिरफ्तार किया है. बंगाल के हुगली से गिरफ्तारी की गई है.
मनोज ने माओवादियों के लेवी के पैसे से गिरिडीह में प्राइम लोकेशंस पर जमीन खरीदी थी. एनआईए को करोड़ों के निवेश संबंधी कागजात भी मिले हैं.
आरोपी को एनआईए की विशेष अदालत, रांची झारखंड के समक्ष पेश किया गया और उसे 5 दिन की एनआईए हिरासत में भेज दिया.

