रांची: टेरर फंडिंग मामले में एनआइए ने चार माओवादियों के खिलाफ एनआइए की विशेष अदालत में पूरक आरोप पत्र दायर किया है. सुनील मांझी, कृष्णा हांसदा, मनोज कुमार चौधरी व एक अन्य के नाम आरोप पत्र में हैं. सभी गिरिडीह के रहने वाले हैं. इनमें माओवादी रीजनल कमेटी सदस्य कृष्णा हांसदा फरार है. उस पर 15 लाख रुपए का इनाम घोषित है.
एनआइए की जांच में पता चला था कि मनोज माओवादियों और ठेकेदारों के बीच मध्यस्थ का काम करता था. कृष्णा हांसदा और सुनील मांझी लेवी के पैसे से हथियार खरीदते थे. इस मामले में एनआइए ने 2018 में एफआईआर दर्ज किया था.

