BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

NIA ने रिश्वतखोरी के लिए 3 अधिकारियों को किया निलंबित

by bnnbharat.com
September 18, 2019
in Uncategorized
NIA ने रिश्वतखोरी के लिए 3 अधिकारियों को किया निलंबित

NIA suspends 3 officials for bribery

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने मंगलवार को कहा कि उसने आतंकी फंडिंग मामले में एक व्यापारी को बचाने के एवज में कथित रिश्वतखोरी के एक मामले में एक पुलिस अधीक्षक सहित तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया है. आतंकी फंडिंग मामले में फलाह-ए-इंसानियत (एफआईएफ) की संलिप्तता है, जो लश्कर-ए-तैयबा के प्रमुख हाफिज सईद से जुड़ा हुआ है. एनआईए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न जाहिर करने के अनुरोध के साथ आईएएनएस से कहा, “लश्कर प्रमुख से संबंधित एफआईएफ की संलिप्तता वाले आतंकी फंडिंग मामले में एक व्यापारी को बचाने के लिए कथित रूप से रिश्वत मांगने को लेकर तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है.”

अधिकारी ने कहा कि निलंबित अधिकारियों में एक एसपी रैंक का अधिकारी, एक एनसीआरबी ऑफिस का एएसपी रैंक के बराबर का अधिकारी और एक सहायक उपनिरीक्षक शामिल है.

अधिकारी ने कहा कि निलंबित एसपी इसके पहले 2007 के समझौता एक्सप्रेस विस्फोट मामले का मुख्य जांच अधिकारी था, जबकि अन्य दोनों एनआईए के खुफिया एवं ऑपरेशन शाखा के हैं.

अधिकारी ने कहा कि तीनों ने उत्तर दिल्ली के एक व्यापारी के खिलाफ तलाशी ली थी.

अधिकारियों और व्यापारी के नामों का खुलासा फिलहाल नहीं किया गया है. यह कार्रवाई विभागीय जांच की रिपोर्ट आने के बाद की गई है. आतंकरोधी एजेंसी ने तीनों को तब स्थानांतरित कर दिया, जब दिल्ली के एक व्यापारी ने आरोप लगाया कि वे आतंकी फंडिंग के एक मामले में उसे ब्लैकमेल कर रहे हैं.

एजेंसी ने 20 अगस्त को कहा था कि व्यापारी ने शिकायत की थी कि अधिकारी उससे दो करोड़ रुपये मांग रहे हैं, ताकि 2008 के मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड सईद की संलिप्तता वाले मामले में उसका नाम न डाला जाए.

एनआई अधिकारियों के अनुसार, एनआईए को एसपी और दो कनिष्ठ अधिकारियों के बारे में जुलाई में ही शिकायत मिली थी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

घटनास्थल पर क्यों छोड़ गए हत्यारे 2 लाख रुपये ?

Next Post

बारिश में लौटी दशम फॉल की रौनक

Next Post
बारिश में लौटी दशम फॉल की रौनक

बारिश में लौटी दशम फॉल की रौनक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d