रांची : एनआइए की टीम गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र में उद्योगपतियों और ठेकेदारों से लेवी वसूली मामले में गिरफ्तार मनोज चौधरी से एक बार फिर से पूछताछ करेगी. एनआईए के विशेष न्यायाधीश की अदालत ने चार दिनों की रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की अनुमति प्रदान कर दी है. रिमांड अवधि के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा. गौरतलब है कि एनआईए ने पूछताछ के लिए सात दिनों की रिमांड पर लेने अनुमति अदालत से मांगी थी. अदालत ने चार दिनों की अनुमति प्रदान की है. बता दें कि पूर्व में भी एनआईए मनोज चौधरी से आठ दिनों तक पूछताछ कर चुकी है. मनोज चौधरी को एनआईए ने दो मई को हुगली (प. बंगाल) से गिरफ्तार किया था.
बताते चले कि पिछले दिनों मंगलवार को टेरर फंडिंग की आशंका को लेकर ठेका कंपनी रामकृपाल कंस्ट्रक्शन के ठिकाने पर एनआईए ने छापेमारी की थी. जिसमें काफी संख्या में दस्तावेज जब्त किया गया था. उसी दस्तावेज के आधार पर एनआईए एक बार मनोज को रिमांड पर हिया है.

