BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

महाराष्ट्र में आज से नाइट कर्फ्यू लागू

by bnnbharat.com
December 22, 2020
in समाचार
महाराष्ट्र में आज से नाइट कर्फ्यू लागू
Share on FacebookShare on Twitter

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र सरकार ने 21 दिसंबर को राज्य में रात 11 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया था. यह कर्फ्यू आज यानी 22 दिसंबर से शुरू होगा और 5 जनवरी तक चलेगा. यूके में नए तरह के कोरोनावायरस संक्रमण का खतरा बढ़ने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने यह फैसला लिया.

इसके साथ ही यूरोप और मिडिल ईस्ट से महाराष्ट्र आने वालों को 14 दिनों तक इंस्टीट्यूशनल कोरंटिन में रहना होगा. राज्य सरकार ने यह भी कहा है कि जो लोग दूसरे देशों से मुंबई आ रहे हैं उन्हें भी Home Quarantine में रहना होगा.

ऐसे में आप जान लीजिए कि महाराष्ट्र में किन चीजों की अनुमति होगी

नाइट कर्फ्यू के दौरान सब्जी और दूध जैसी जरूरी चीजों की सप्लाई पर कोई असर नहीं होगा. यह पहले की तरह ही चलता रहेगा.

रात 11 बजे से लेकर सुबह 6 बजे के बीच इन सात घंटों में एक साथ सिर्फ 5 लोग जमा हो सकते हैं.

इन चीजों की मंजूरी नहीं

मेडिकल की दुकानों जैसी जरूरी सर्विसेज के अलावा सभी दुकानें रात 11 बजे तक बंद हो जाएंगी.

सभी गैर-जरूरी ट्रैवल पर रात 11 बजे से रोक लग जाएगी.

एक साथ 5 से ज्यादा लोगों के जुटने की इजाजत नहीं होगी.

यूके से आने वाली सभी फ्लाइट्स 22 दिसंबर 11.59 बजे से लेकर 31 दिसंबर 11.59 तक के लिए बंद रहेंगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बिडेन ने लाइव टीवी पर लिया कोरोना का टीका

Next Post

2.5 करोड़ में बिकी क्रिकेटर ब्रैडमैन की पहली टेस्ट कैप

Next Post
2.5 करोड़ में बिकी क्रिकेटर ब्रैडमैन की पहली टेस्ट कैप

2.5 करोड़ में बिकी क्रिकेटर ब्रैडमैन की पहली टेस्ट कैप

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d