गांधीनगर: गुजरात सरकार ने 17 मार्च से 31 मार्च के बीच चार महानगरों-अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत और राजकोट में रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू करने का फैसला किया है. इन चार महानगरों में 16 मार्च तक रात 12 बजे से सुबह 6 बजे प्री-नाइट कर्फ्यू रहेगा. राज्य सरकार ने यह जानकारी दी है.

