BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

31 दिसंबर को लगेगा नाइट कर्फ्यू, नए साल का जश्न रहेगा फीका

by bnnbharat.com
December 24, 2020
in समाचार
31 दिसंबर को लगेगा नाइट कर्फ्यू, नए साल का जश्न रहेगा फीका
Share on FacebookShare on Twitter

राजस्थान: महामारी के खतरे के मद्देनजर राजस्थान सरकार सतर्क हो गई है. नए साल की पूर्व संध्या पर होने वाले कार्यक्रमों से वायरस के फैलने का खतरा है. ऐसे में राज्य सरकार ने इन कार्यक्रमों पर रोक लगाते हुए, प्रदेश के जिन भी शहरों की आबादी एक लाख से अधिक है, वहां 31 दिसंबर से एक जनवरी तक नाइट कर्फ्यू लागू करने का फैसला किया है.

एक जनवरी की सुबह छह बजे तक रहेगा लागू

राज्य सरकार के आदेश के मुताबिक, नाइट कर्फ्यू 31 दिसंबर रात आठ बजे लेकर एक जनवरी की सुबह के छह बजे तक जारी रहेगा. सरकार के निर्णय के मुताबिक, जिन भी शहरों की आबादी एक लाख से अधिक होगी, वहां नाइट कर्फ्यू लागू होगा. सरकार के इस फैसले से राजधानी जयपुर समेत जोधपुर, कोटा, उदयपुर, अजमेर, बीकानेर, भीलवाड़ा, नागौर, पाली, टोंक आदि शहरों में नाइट कर्फ्यू लागू होगा. 

गौरतलब है कि राजस्थान के कई प्रमुख पर्यटक शहरों में बड़ी संख्या में लोग नए साल का जश्न मनाने के लिए आते हैं. ऐसे में कोरोना संक्रमण के फैलने की आशंका अधिक हो गई है. वहीं, कई होटलों में लोगों ने पहले से ही बुकिंग की हुई है, लेकिन सरका के निर्णय के चलते होटलों की बुकिंग रद्द हो सकती है. 

कर्नाटक में भी लागू हुआ नाइट कर्फ्यू

इससे पहले, कर्नाटक सरकार ब्रिटेन में मिले कोरोना के नए रूप (स्ट्रेन) के चलते सतर्क हो गई. इससे बचने के लिए राज्य सरकार ने फैसला किया कि राज्य में नाइट कर्फ्यू लागू किया जाएगा. कर्नाटक सरकार के निर्णय के मुताबिक, नाइट कर्फ्यू 23 दिसंबर से लेकर दो जनवरी तक लागू होगा. नाइट कर्फ्यू की अवधि 10 बजे रात से लेकर सुबह छह बजे तक होगी. 

कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉ के सुधाकर ने कहा, यह (नाइट कर्फ्यू) ब्रिटेन में पाए जाने वाले नए कोरोना वायरस से बचने और रोकने के लिए किया गया है. हम राज्य में पहुंचने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की निगरानी भी कर रहे हैं. 

स्वास्थ्य मंत्री से पूछा गया कि क्या क्रिसमस का जश्न मनाने की अनुमति दी जाएगी. इस पर उन्होंने कहा कि 23 दिसंबर से दो जनवरी के बीच, रात 10 बजे के बाद कोई भी समारोह या उत्सव मनाने की अनुमति नहीं है. यह हर तरह के कार्यों पर लागू होता है. 

लोगों के लिए चलेंगे ये परिवहन

कर्नाटक के परिवहन मंत्री लक्ष्मण सावदी ने कहा, बंगलूरू मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन और केरल स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन की बसें, ऑटोरिक्शा और टैक्सी नाइट कर्फ्यू (11 बजे-शाम 5 बजे) के दौरान चलेंगी, जो आज रात से शुरू होगा. 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हिरण को मारकर खा जाने की घटना से वन विभाग का बड़ा एक्शन

Next Post

किसानों के समर्थन में आज सड़क पर उतरेंगे राहुल गांधी

Next Post
2426 कंपनियों ने बैंकों से लूटे 1.47 लाख करोड़, क्या सरकार कराएगी जांच: राहुल गांधी

किसानों के समर्थन में आज सड़क पर उतरेंगे राहुल गांधी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d