हजारीबाग: इचाक प्रखंड के चंपानगर नावाडीह मैदान में रात्रि फुटबॉल टूर्नामेंट गुरुवार से शुरू हुआ. टूर्नामेंट का आयोजन मां चंपेश्वरी क्लब के द्वारा किया गया है. उद्घाटन जेवीएम नेता बटेश्वर प्रसाद मेहता और पूर्व जीप सदस्य उमेश प्रसाद मेहता ने फुटबॉल किक मार कर किया. इस दौरान हजारीबाग बालिका टीम और चतरा की बालिका टीम भिड़ी जिसमें चतरा की टीम ने हजारीबाग की टीम को एक गोल से शिकस्त दिया. मुख्य अतिथि बटेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा कि फुटबॉल से शारिरिक और मानसिक दोनों का विकास होता है. ऐसे आयोजन से ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है. पूर्व जीप सदस्य उमेश प्रसाद मेहता ने आयोजकों की तारीफ करते हुए हरसम्भव मदद का भरोसा दिया.
मौके पर मुखिया नंदकिशोर राम, उपमुखिया भास्कर उपाध्याय, पूर्व मुखिया डेगनारायण मेहता, प्रयाग मेहता, रमेश हेम्ब्रम, कृष्णा मेहता, कमिटी के अध्यक्ष संतोष कुमार यादव, संयोजक बबलू उपाध्याय, विजय यादव, पप्पू पासवान, जितेश्वर मेहता, घनश्याम पासवान, आशीष मेहता, राहुल सोनी, दिनेश्वर यादव, अरुण, मुकेश, महेश साव, प्रमोद, मनोज, कौलेश्वर, राजेश, करण, सुभाष, आकाश, विकास समेत कई लोग उपस्थित थे.

