रांची. राज्य सरकार ने 9 आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया है. आरके मलिक को अपर पुलिस महानिदेशक मुख्यालय में पदस्थापित किया गया है. नवीन कुमार सिंह को अपर पुलिस महानिदेशक संचार एवं तकनीकी सेवाएं पद की जिम्मेवारी दी गई है सुमन गुप्ता को पुलिस महानिरीक्षक रेल बनाया गया है प्रिया दुबे को बोकारो के पुलिस महानिरीक्षक की जिम्मेवारी सौंपी गई है. अमोल होमकर को पुलिस महानिरीक्षक अभियान के पद पर पदस्थापित किया गया है.

प्रभात कुमार को पुलिस महानिरीक्षक प्रोविजन की जिम्मेवारी दी गई है पंकज कंबोज को पुलिस उपमहानिरीक्षक रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है अनूप बिरथरे को पुलिस उपमहानिरीक्षक एसपीएफ बनाया गया है पटेल मयूर कन्हैयालाल को पुलिस उपमहानिरीक्षक बजट के पद पर पदस्थापित किया गया है गृह विभाग ने देर शाम इसका आदेश जारी कर दिया है.

