BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ऑल इंडिया डीएसओ का नौवां अखिल भारतीय छात्र सम्मेलन 26 से 29 नवंबर तक हैदराबाद में 

by bnnbharat.com
November 24, 2019
in Uncategorized
ऑल इंडिया डीएसओ का नौवां अखिल भारतीय छात्र सम्मेलन 26 से 29 नवंबर तक हैदराबाद में 

ऑल इंडिया डीएसओ का नौवां अखिल भारतीय छात्र सम्मेलन 26 से 29 नवंबर तक हैदराबाद में 

Share on FacebookShare on Twitter

हजारीबाग: ऑल इंडिया डीएसओ के छात्र संगठन का 9वां अखिल भारतीय छात्र सम्मेलन 26 नवंबर से 29 नवंबर तक हैदराबाद में होगा. इस सम्मेलन में विभिन्न राज्यों से तीन हजार से अधिक प्रतिनिधि शामिल होंगे, जिसमें झारखंड राज्य से लगभग 100 प्रतिनिधि एवं हजारीबाग से 10 प्रतिनिधि शामिल होंगे.

छात्र संगठन ऑल इंडिया डीएसओ पूरे देश भर में विभिन्न शैक्षणिक समस्याओं को लेकर आंदोलन करता रहा है. सम्मेलन का खुला अधिवेशन 26 नवंबर को हैदराबाद के एग्जीबिशन ग्राउंड में होगा, जिसमें जस्टिस बी चंद्र कुमार (भूतपूर्व जस्टिस आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय), पूर्व आईएएस ऑफिसर कन्नन गोपीनाथन शामिल होंगे तथा 27, 28 एवं 29 नवंबर के प्रतिनिधि अधिवेशन में प्रख्यात इतिहासकार प्रोफेसर इरफान हबीब दिल्ली विश्वविद्यालय, सेवानिवृत प्रोफेसर राम पुनियानी आईआईटी बॉम्बे, नालसर विश्वविद्यालय के कुलपति फैजान मुस्तफा, बिजनेस वर्ल्ड के पूर्व संपादक टोनी जोसेफ तथा देश के अन्य कई बुद्धिजीवी शिक्षाविद सम्मेलन में अतिथि के रुप में सम्मिलित होंगे.

सम्मेलन में मुख्य रूप से राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2019 ड्राफ्ट पर विस्तृत चर्चा की जाएगी. साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा में होने वाले बदलाव पर भी विस्तृत विचार विमर्श किया जाएगा. समापन सत्र को मुख्य अतिथि एस यू सी आई कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव कामरेड प्रभाष घोष संबोधित करेंगे. सम्मेलन मुख्य रूप से शिक्षा में हो रहे निजीकरण-व्यापारीकरण संप्रदायिकरण और केंद्रीकरण पर रोक लगाने, हर स्तर पर फीस वृद्धि को वापस लेने, आठवीं तक पास फेल प्रणाली को पुनः बहाल करने की मांग को लेकर किया जा रहा है. हजारीबाग जिला से सम्मेलन में प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष कुमार, राज्य कोषाध्यक्ष जीवन यादव के साथ 10 सदस्य प्रतिनिधि दल शामिल होंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सीने में बटन खोल बंदूक लेकर चलने की नहीं दी जाएगी इजाजत, नक्सली अपनी हरकतों से बाज आएः राजनाथ सिंह

Next Post

घोषणा पत्र बनाने में एक साल से ज्यादा का वक्त लगा कांग्रेस को

Next Post
घोषणा पत्र बनाने में एक साल से ज्यादा का वक्त लगा कांग्रेस को

घोषणा पत्र बनाने में एक साल से ज्यादा का वक्त लगा कांग्रेस को

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d