गुमला: जिला के 32 परीक्षा केंद्रों में मंगलवार को नौंवी बोर्ड की परीक्षा आरंभ हो गई. जिला शिक्षा पदाधिकारी सुरेन्द्र पांडेय ने सभी परीक्षा केन्द्रों में स्वच्छ व शांतिपूर्ण वातावरण में कदाचार मुक्त परीक्षा का दावा किया है. इस परीक्षा के लिए कुल अभ्यर्थियों की संख्या 19971 है. मैट्रिक बोर्ड के लिए निर्धारित परीक्षा केन्द्रों में नौवीं बोर्ड की परीक्षा हो रही है.
प्रथम दिन तीन पालियों में परीक्षा हुई जबकि आज भी तीन पालियों में परीक्षा हो रही है. डुमरी के जनता उवि नवाडीह में 499 और उच्च विद्यालय टांगरडीह में 201 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में शामिल हुए. भरनो के प्लस टू हाई स्कूल, प्रोजेक्ट उवि और बालिका मवि परीक्षा केंद्र में 1126 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में शामिल हुए. बसिया के संत जोसेफ उवि नवाटोली में 606, प्लस टू उवि बसिया में 533, उर्सुलाइन बालिका उवि नवाटोली में 782 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी.

