BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

निर्भया केसः मां से लिपटकर खूब रोया अक्षय

by bnnbharat.com
February 23, 2020
in समाचार
निर्भया केसः मां से लिपटकर खूब रोया अक्षय

निर्भया केसः मां से लिपटकर खूब रोया अक्षय

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्लीः  देश के सबसे विभत्स गैंगरेप हत्याकांड के दोषियों का डेथ वारंट जारी हो चुका है. फांसी की तारीख नकदीक आने के साथ ही निर्भया के दोषियों की उम्मीद टूटती जा रही है.

शुक्रवार को जेल में मिलने आए अपने परिवार वालों को देखकर अक्षय फूट-फूट कर रोने लगा. यही कुछ हाल दोषी पवन का भी था.

दोनों के परिवार वाले शुक्रवार को उनसे मिलने के लिए जेल पहुंचे थे. इस दौरान परिवार वाले भी अपने को रोक नहीं पाए.

जेल अधिकारियों ने दोषियों और उनके परिवार वाले को समझा बुझाकर शांत करवाया. जेल अधिकारी के अनुसार दोषियों को सप्ताह में दो बार उनके परिवार वालों से मिलने की इजाजत है.

दोषी अक्षय को छोड़कर अन्य तीन दोषियों मुकेश, विनय और पवन के परिवार वाले अकसर जेल में आकर दोषियों से मिलते हैं.

लेकिन बिहार में होने की वजह से अक्षय का परिवार काफी दिनों से मिलने के लिए नहीं पहुंचा था. सात जनवरी को पहला डेथ वारंट जारी होने से पहले ही अक्षय की पत्नी, मां और भतीजा उससे मिलने के लिए आए थे.

शुक्रवार को एक बार फिर अक्षय की पत्नी, मां और उसका भतीजा उससे मिलने के लिए जेल नंबर तीन पहुंचे. जेल सूत्रों के अनुसार परिवार वालों के आने की सूचना पर पहले तो अक्षय खुश हुआ, लेकिन जेल अधीक्षक के कमरे में पहुंचकर वह फूट-फूट कर रोने लगा.

अक्षय की मां ने उसे कलेजे से लगाकर उसे शांत करने की कोशिश की. इस दौरान वह भी रोने लगी. उसके बाद अक्षय की पत्नी ने दोनों को शांत करवाने की कोशिश की.

यही कुछ हाल पवन के परिवार वालों के आने के बाद हुआ. पवन से मिलने के लिए उसके पिता जेल पहुंचे थे. जिनसे मिलकर पवन भी रोने लगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

फारूक, उमर और मुफ्ती की जल्द रिहाई के लिए प्रार्थना करता हूं: राजनाथ सिंह

Next Post

भाजपा का प्रियंका पर पलटवार, भारत का कद बढ़ रहा है, तो कांग्रेस खुश क्यों नहीं है?

Next Post
भाजपा का प्रियंका पर पलटवार, भारत का कद बढ़ रहा है, तो कांग्रेस खुश क्यों नहीं है?

भाजपा का प्रियंका पर पलटवार, भारत का कद बढ़ रहा है, तो कांग्रेस खुश क्यों नहीं है?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d