BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

निर्भया केस: SC ने की दोषी अक्षय की भी क्यूरेटिव पिटिशन खारिज

by bnnbharat.com
January 30, 2020
in समाचार
निर्भया केस: SC ने की दोषी अक्षय की भी क्यूरेटिव पिटिशन खारिज

निर्भया केस: SC ने की दोषी अक्षय की भी क्यूरेटिव पिटिशन खारिज

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्लीः निर्भया गैंगरेप एवं हत्या के मामले में मौत की सजा का सामना कर रहे दोषियों के वकील ने, एक फरवरी को तय उनकी फांसी पर स्थगन की मांग के साथ आज दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट का रुख किया.

यह याचिका विशेष न्यायाधीश ए के जैन के सामने आई जिस पर उन्होंने कहा कि इस पर शुक्रवार सुबह 10 बजे सुनवाई होगी. उन्होंने तिहाड़ जेल से स्टेटस रिपोर्ट की मांग की है. वकील का कहना है कि कुछ दोषियों ने अभी कानूनी विकल्पों का इस्तेमाल नहीं किया है.

निर्भया गैंग रेप केस के दूसरे दोषी अक्षय को भी सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है. बता दें कि निर्भया गैंगरेप केस के दोषी मुकेश सिंह की याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार का खारिज कर दिया.

इधर, निर्भया मामले के एक अन्य दोषी विनय ने राष्ट्रपति के समक्ष दया याचिका भेजी है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोई सबूत नहीं है कि प्रासंगिक दस्तावेज राष्ट्रपति के सामने नहीं रखे गये थे.

मामले में फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने कहा कि हमने खुद को संतुष्ट करने के लिए राष्ट्रपति के पास भेजे गये सारे दस्तावेजों को देखा. गृह मंत्रालय ने सारे दस्तावेज भेजे थे. मुकेश की याचिका में कोई मेरिट नहीं है.

जेल में प्रताड़ना दया के लिए कोई आधार नहीं है. इसके बाद मुकेश की याचिका को खारिज कर दिया गया. इधर, तिहाड़ जेल प्रशासन ने फांसी की सारी तैयारी भी पूरी कर ली है. मंगलवार को चारों गुनहगारों को उनके परिवार वालों से आखिरी बार मुलाकात करायी गयी. हालांकि, अभी भी चारों गुनहगार फांसी से बचने की पूरी कोशिश कर रहे हैं.

सूत्रों का कहना है कि दोषियों की फांसी की तारीख एक फरवरी से आगे बढ़ सकती है. बता दें कि दोषी अक्षय ने मंगलवार को एक क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल की. जिसकी सुनवाई गुरुवार को होनी है.

बताया जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट की पांच न्यायाधीशों की पीठ, न्यायमूर्ति एनवी रमन की अध्यक्षता में, गुरुवार दोपहर एक बजे, एक अपराधी अक्षय ठाकुर की सजा की याचिका पर सुनवाई करेगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

फर्जी डिग्री के आधार पर लिया नौकरी, 48 शिक्षकों के खिलाफ FIR दर्ज

Next Post

दुष्कर्म और हत्या के जुर्म में विशेष अदालत ने 3 आरोपियों को सुनाई मौत की सजा

Next Post
दुष्कर्म और हत्या के जुर्म में विशेष अदालत ने 3 आरोपियों को सुनाई मौत की सजा

दुष्कर्म और हत्या के जुर्म में विशेष अदालत ने 3 आरोपियों को सुनाई मौत की सजा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d