BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

निर्भया केस : सुप्रीम कोर्ट ने पवन की क्यूरेटिव पिटीशन खारिज की

by bnnbharat.com
March 2, 2020
in Uncategorized
निर्भया केस : सुप्रीम कोर्ट ने पवन की क्यूरेटिव पिटीशन खारिज की

निर्भया केस : सुप्रीम कोर्ट ने पवन की क्यूरेटिव पिटीशन खारिज की

Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली: उच्चतम न्यायालय ने देश को दहला देने वाले निर्भया कांड के गुनहगार पवन की मृत्युदंड को लेकर दायर क्यूरेटिव पिटीशन (सुधारात्मक याचिका) सोमवार को खारिज कर दी.

न्यायमूर्ति एन. वी. रमन, न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा, न्यायमूर्ति आर. एफ. नरीमन, न्यायमूर्ति आर. भानुमति और न्यायमूर्ति अशोक भूषण की संविधान पीठ ने पवन की क्यूरेटिव पिटीशन खारिज कर दी. पवन की ओर से वकील ए. पी. सिंह ने यह याचिका दायर की थी.

इस मामले के तीन अन्य गुनाहगारों की क्यूरिटिव पिटीशन और दया याचिकाएं पहले खारिज हो चुकी है. राजधानी के दक्षिण दिल्ली में निर्भया के साथ 16 दिसंबर 2012 को चलती बस में सामूहिक दुष्कर्म किया था, और उसे सड़क पर फेंक दिया गया था. बाद में उसे सिंगापुर के महारानी एलिजाबेथ अस्पताल एयरलिफ्ट करके ले जाया गया था. वहां उसकी मौत हो गई थी.

इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, जिसमें एक नाबालिग था, जिसे तीन साल के लिए सुधार गृह भेजा गया था. एक आरोपी राम सिंह ने तिहाड़ जेल में आत्महत्या कर ली थी. चार अन्य आरोपियों – मुकेश, अक्षय, विनय और पवन को फांसी की सजा मिली थी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अधिकारियों के लिए मायने नहीं रखता SC का आदेश

Next Post

Delhi Violence: तीन BJP नेता के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग

Next Post
Delhi Violence: तीन BJP नेता के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग

Delhi Violence: तीन BJP नेता के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d