BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

निर्भया केस: आज फिर होगी दोषियों की फांसी पर सुनवाई

by bnnbharat.com
February 17, 2020
in समाचार
निर्भया केस: आज फिर होगी दोषियों की फांसी पर सुनवाई

निर्भया केस: आज फिर होगी दोषियों की फांसी पर सुनवाई

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्लीः निर्भया के दोषियों की फांसी के लिए नए डेथ वारंट की मांग याचिका पर पटियाला हाउस कोर्ट में आज सुनवाई होगी. दोषी पवन को अदालत की ओर से मुहैया करवाए गए नए वकील रवि काजी पहली बार मामले में पवन का पक्ष रखेंगे. तिहाड़ प्रशासन और निर्भया के माता-पिता चारों दोषियों को जल्द फांसी पर लटकाने के लिए नया डेथ वारंट जारी करने मांग करेंगे.

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश धर्मेन्द्र राणा तिहाड़ और निर्भया के माता-पिता के परिजनों की याचिका पर सुनवाई करेंगे. मीडिया से बातचीत में निर्भया की मां ने कहा कि कोर्ट में सुनवाई की कई तारीखें बीत चुकी हैं लेकिन अभी तक नया डेथ वारंट जारी नहीं हुआ है. उन्होंने बताया कि वह हर सुनवाई में नई उम्मीद के साथ जातीं हैं लेकिन निराशा हाथ लगती है. दोषियों के वकील हर सुनवाई में नई रणनीति का इस्तेमाल करते हैं.

बता दें कि पिछले सुनवाई में कोर्ट ने दोषी पवन के केस को पेश करने के लिए सरकारी वकील रवि काजी की नियुक्त किया. इससे पहले पिछले वकील एपी सिंह अदालत में पवन की पैरवी कर रहे थे. सोमवार को रवि काजी पहली बार दोषी पवन की ओर से अपनी दलीलें पेश करेंगे और यह भी बताएंगे कि क्या पवन की ओर से क्यूरेटिव या दया याचिका दायर की गई या नहीं.

वहीं दूसरी ओर निर्भया के पक्ष के वकील दोषियों की फांसी के लिए नया डेथ वारंट जारी करने की मांग करेंगे. वर्तमान में निर्भया के दोषियों विनय, मुकेश और अक्षय के सभी कानूनी विकल्प समाप्त हो चुके हैं, लेकिन चौथे आरोपी पवन के पास अभी भी क्यूरेटिव और दया याचिका दायर करने का मौका है.

हालांकि, पांच फरवरी को हाईकोर्ट ने दोषियों के सभी कानूनी विकल्पों के उपयोग का अल्टीमेटम दिया गया था, लेकिन इस अवधि के बीच दोषी पवन की ओर से कोई याचिका दायर नहीं की.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

SC ने केंद्र सरकार को लगाई फटकार, महिला अधिकारियों को सेना में मिलेगा स्थाई कमीशन

Next Post

शिक्षा और अमीरी से आता है अहंकार, पढ़े-लिखे परिवारों में होते हैं ज्‍यादा तलाक : मोहन भागवत

Next Post
शिक्षा और अमीरी से आता है अहंकार, पढ़े-लिखे परिवारों में होते हैं ज्‍यादा तलाक : मोहन भागवत

शिक्षा और अमीरी से आता है अहंकार, पढ़े-लिखे परिवारों में होते हैं ज्‍यादा तलाक : मोहन भागवत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d